17.6 C
New York
Thursday, January 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका निगम प्रशासन का पुतला

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका निगम प्रशासन का पुतला

5

हल्द्वानी। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष गुरूप्रीत सिंह प्रिंस व जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह गौनिया के नेतृत्व में अतिक्रमण के नाम पर छोटे व्यापारियों व ठेले वालो के साथ किए जा रहे उत्पीडऩ के विरोध में निगम प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिंस ने कहा कि व्यापारी कोरोना की मार से अभी ठीक से उबरा भी नहीं है ऊपर से निगम प्रशासन की मनमानी समझ से परे हैं। निगम प्रशासन द्वारा बाजार में भय का वातावरण बनाया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि उत्पीडऩ की कार्यवाही पर तुरंत रोक लगाई जाये और भय के इस वातावरण को खत्म किया जाये। यदि निगम प्रशासन नहीं चेता तो युवा कांग्रेस आंदोलन को बाध्य होगी। दौरान प्रदेश सचिव राजू रावत ने कहा कि आमजन में निगम की इस मुहिम से भय का माहौल बना हुआ है।उन्होंने तुरंत यह उत्पीडऩ बंद करने की मांग की। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन किसी के इशारे पर चुनाव का गुस्सा जनता पर न निकाले। जला उपाध्यक्ष हेमंत कुमार सूरज ने इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इस उत्पीडऩ पर रोक लगाने की मांग की। इस दौरान पार्षद रोहित कुमार, सालिम सिद्दीकी, मोकिन सैफी, पार्थ बिष्ट, पवन मेहता, धीरज कश्यप, जितेंद्र कुमार, सुहेल सिद, रिजवान हुसैन, मनदीप सिंह, अमित रावत, गुरदीप सिंह, आशीष कुडई, रमन सिंह, पंकज शाह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।