चुनाव के साथ सोशल मीडिया पर भी छाए रहे चिराग पासवान, 15 दिन में बढ़ गए इतने मिलियन फॉलोअर्स

2

चुनाव के साथ सोशल मीडिया पर भी छाए रहे चिराग पासवान, 15 दिन में बढ़ गए इतने मिलियन फॉलोअर्स चुनावी माहौल के बीच लोक जनशक्ति पार्टी के राजनेता चिराग कुमार पासवान इन दिनों काफी चर्चा में है। रविवार को चिराग कुमार पासवान ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। चुनावी माहौल में सोशल मीडिया पर चिराग की फैन फॉलोइंग लगातार तेजी देखने को मिल रही है। सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स इंस्टाग्राम फेसबुक और एक्स पर चिराग के फैन्स की संख्या में शानदार तेजी देखने को मिली है।

चुनावी माहौल के बीच लोक जनशक्ति पार्टी के राजनेता चिराग कुमार पासवान इन दिनों काफी चर्चा में है। रविवार को चिराग कुमार पासवान ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। चिराग पासवान ने बिहार के जमुई लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की है।

आज हम चिराग पासवान के बढ़ते फॉलोअर्स के बारे में बताएंगे। चुनावी माहौल में सोशल मीडिया पर चिराग की फैन फॉलोइंग लगातार तेजी देखने को मिल रही है। सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स इंस्टाग्राम,फेसबुक और एक्स पर चिराग के फैन्स की संख्या में शानदार तेजी देखने को मिली है। आइए, चिराग पासवान के फैन फॉलोइंग के बारे में जानते हैं।

2 मिलियन से ज्यादा है फोलोअर्स

चिराग पासवान के इंस्टाग्राम प्रोफाइल के अनुसार इस साल 26 मई 2024 को पासवान के एक मिलियन फॉलोअर्स पूरे हुए थे। वहीं, 7 मई 2024 को इनके फोलोअर्स की संख्या 2 मिलियन पहुंच गए। पासवान के फोलोअर्स की संख्या में लगातार तेजी देखने को मिली है।

अब इनके इंस्टाग्राम पर 2.8 मिलियन फोलोअर्स हो गए हैं। हर दिन इनके सोशल मीडिया फोलोअर्स की संख्या बढ़ रही है। इंस्टाग्राम पर बढ़ रहे फोलोअर्स की जानकारी चिराग ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर खुद दी।

जहां एक तरफ चिराग पासवान के फैन फॉलोइंग बढ़ रही है। वहीं दूसरी तरफ इंस्टाग्राम पर चिराग पासवान केवल 4 लोगों को ही फॉलो करते हैं। वह अर्जुन भारती, नरेंद्र सिंह मोदी, राम विलास पासवान, अमित शाह को फॉलो करते हैं। चिराग पासवान ने इंस्टा पर टोटल 2,076 पोस्ट्स शेयर किये हैं।

एक्स पर भी छाया चिराग पासवान का जलवा

इंस्टाग्राम के साथ ही एक्स पर भी चिराग पासवान के फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स X (Twitter) पर चिराग पासवान के 934.7K फॉलोअर्स हैं। पासवान एक्स पर 112 लोग को फोलो करते हैं।
इसके अलावा फेसबुक पर चिराग के 788K फोलोअर्स और 3 लोगों को फॉलो करते हैं।

ReadAlso;शपथ लेते ही एक्शन मोड में पीएम मोदी, साइन की ये अहम फाइल; सबसे पहले किसानों को दे दिया तोहफा