17.6 C
New York
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news मुख्यमंत्री योगी ने ग्रीन हाइड्रोजन नितियों की समीक्षा की,अधिकारियों को दियें ग्रीन...

मुख्यमंत्री योगी ने ग्रीन हाइड्रोजन नितियों की समीक्षा की,अधिकारियों को दियें ग्रीन हाइड्रोजन को बढ़ावा देने के निर्देश 

7
उत्तर प्रदेश ने गैर-पारंपरिक ऊर्जा विकल्पों को अपनाने की दिशा में तेजी से कदम उठाए हैं। ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के मद्देनजर राज्य में स्वच्छ और ग्रीन ऊर्जा उत्पादन स्रोतों को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीएनईडीए के अधिकारियों के साथ यूपी हाइड्रोजन-पॉलिसी” ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी-2023 की तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक में सीएम योगी ने अधिकारियों को नई हाइड्रोजन-नीति” ग्रीन हाइड्रोजन नीति के मसौदे में संशोधन कर प्रभावी रूट  तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही इस क्षेत्र में काम करने वाले हितधारकों से परामर्श करने के भी निर्देश दिए ताकि निवेशकों और उपयोगकर्ताओं को पॉलिसी से अधिकतम लाभ मिल सकता है।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा और औद्योगिक ईंधन होने के नाते ग्रीन हाइड्रोजन नेट जीरो के लक्ष्य को हासिल करने में मददगार साबित होगा। ऐसे में विभाग को भारत सरकार की हरित हाइड्रोजन नीति का गहनता से परीक्षण कर प्रभावी नीति का प्रारूप तैयार करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन में पानी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उत्तर प्रदेश में अनेक नदियाँ हैं। हम इसका लाभ उठा सकते हैं और देश में सबसे बड़े हाइड्रोजन उत्पादक के रूप में उभर सकते हैं।
इसके लिए उन्होंने विभाग को सिंचाई विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर राज्य की छोटी-बड़ी नदियों के पास जल भंडार बनाने और वर्षा जल का उपयोग कर ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, ग्रीन हाइड्रोजन ऊर्जा का उत्पादन करने वाली कंपनियों को सर्वोत्तम प्रोत्साहन देकर समर्थन देने के निर्देश भी दिए गए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) 2023 के दौरान यूपी को ग्रीन हाइड्रोजन क्षेत्र में इकाइयां स्थापित करने के लिए 20 कंपनियों से 2.73 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले। इससे 60,000 से अधिक लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। राज्य सरकार जीआईएस-2023 में हस्ताक्षरित सभी एमओयू को ईमानदारी से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे में हमें अपनी जवाबदेही तय करने के लिए जल्द से जल्द हाइड्रोजन-पॉलिसी” ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी लागू करनी होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रीन हाइड्रोजन की उत्पादन लागत ग्रे हाइड्रोजन की तुलना में अधिक है, जिसका उत्पादन वर्तमान में प्राकृतिक गैस का उपयोग करके किया जा रहा है। इसलिए, ग्रीन हाइड्रोजन परियोजनाओं को गति देने के लिए प्रारंभिक चरण में विभिन्न प्रोत्साहन प्रदान करना आवश्यक और उचित है।