17.6 C
New York
Monday, February 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news मुख्यमंत्री धामी ने अंकिता भंडारी के परिजनों से की मुलाकात, न्याय का...

मुख्यमंत्री धामी ने अंकिता भंडारी के परिजनों से की मुलाकात, न्याय का दिलाया भरोसा

7

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय अंकिता भंडारी के माता-पिता से भेंट कर उनसे संवेदनशील और गंभीर संवाद किया। इस दौरान अंकिता के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी और माता सोनी देवी ने प्रकरण से जुड़ा अपना दर्द, पीड़ा और चिंताएं मुख्यमंत्री के सामने रखीं। मुख्यमंत्री ने पूरे धैर्य और संवेदनशीलता के साथ उनकी बातें सुनीं और परिवार को ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री धामी ने परिजनों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस कठिन समय में उनके साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें किसी भी स्थिति में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में न्याय दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले से जुड़े सभी दोषियों को कानून के दायरे में लाकर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग देने और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर सकारात्मक कदम उठाने का भरोसा भी दिलाया।

मुख्यमंत्री धामी ने दोहराया कि सरकार न्यायिक प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ आगे बढ़ाएगी, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और समाज में कानून के प्रति विश्वास बना रहे।