17.6 C
New York
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home राज्य Kashmir जम्मू कश्मीर में आम लोगों तक पहुंचे केन्द्र सरकार की योजनाएं –...

जम्मू कश्मीर में आम लोगों तक पहुंचे केन्द्र सरकार की योजनाएं – विनोद तावड़े

8

जम्मू कश्मीर में आम लोगों तक केन्द्र सरकार की योजनाएं पहुंचे इसकी हर संभव कोशिश केन्द्र की मोदी सरकार कर रही है । जम्मू कश्मीर के अपने तीन दिनों के दौरे पर पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने जम्मू कश्मीर के बीजेपी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को आम लोगों तक केन्द्र की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी को निभाने का निर्देश दिया है ।

जम्मू कश्मीर दौरे के तीसरे दिन जम्मू के फालयान जिले बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ में ग्रामीणों से मुलाकात कर विनोद तावड़े ने आयुषमान योजना के लाभार्थियों को कार्ड वितरित किए । इस मौके पर बड़ी तादात में क्षेत्रिय लोगों ने बीजेपी के राष्ट्रीय  महासचिव विनोद तावड़े जी से मुलाकात की । आम लोगों से मुलाकात के बाद बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में राष्ट्रीय महासचिव ने चुनावों से पहले बीजेपी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियो से जमीनी स्तर पर जाकर लोगों को सरकार द्वार दी जा रही योजनाओं के बारे में अवगत कराने के निर्देश दिए ।