17.6 C
New York
Thursday, January 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news हनीमून से लौटते ही पति को छोड़ भागी दुल्हन, फिर भी कोरोना...

हनीमून से लौटते ही पति को छोड़ भागी दुल्हन, फिर भी कोरोना की चपेट में

1

एक ओर जहां कोरोना वायरस को लेकर लोग अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे हैं, आगरा में एक ऐसा केस सामने आया है जिसने सबके होश उड़ा दिए हैं। आगरा की एक महिला इटली में पति के साथ हनीमून मनाकर बेंगलुरु वापस लौटी। वापस आने पर पति कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाया गया तो महिला को भी आइसोलेट किया गया, लेकिन अपनी और हजारों लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालते हुए न सिर्फ वह आइसोलेशन से बाहर निकली बल्कि पहले फ्लाइट से दिल्ली और फिर ट्रेन से आगरा अपने मायके जा पहुंची।

इसकी जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के होश उड़े हुए हैं और महिला के ट्रैवल रूट को ट्रेस किया जा रहा है। महिला का पति बेंगलुरु में कोरोना के लिए पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद महिला को भी आइसोलेट कर दिया गया था। हालांकि, महिला 8 मार्च को बेंगलुरु से दिल्ली और फिर आगरा अपने पैरंट्स के पास चली गई। जब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उसके घर पहुंचे तो पाया कि वह 8 सदस्यों के साथ रह रही है। इन सभी को आइसोलेट करनी की बात की गई तो उन्होंने इनकार कर दिया। इसके बाद जिला मैजिस्ट्रेट और पुलिस को बुलाना पड़ा, तब जाकर यह परिवार क्वॉरंटाइन किया जा सका।

मैजिस्ट्रेट-पुलिस को बुलाना पड़ा

आगरा के सीएमओ मुकेश कुमार वत्स ने बतायाकि मेडिकल टीम जब महिला के घर पहुंची तो उसके पिता ने साफ झूठ बोल दिया कि महिला बेंगलुरु जा चुकी है। उन्होंने बताया कि मैजिस्ट्रेट के दखल के बाद महिला के घर जाया गया और सभी परिजनों को अस्पताल स्क्रीनिंग के लिए ले जाया गया। महिला को अब एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है।