17.6 C
New York
Sunday, January 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news कोरोना वायरस महामारी के बीच न्यूयॉर्क में फंस गया था Bobby Deol...

कोरोना वायरस महामारी के बीच न्यूयॉर्क में फंस गया था Bobby Deol के बेटा आर्यमन

2

कोरोना वायरस महामारी ने बॉलीवुड सितारों की जिंदगी को भी हिला कर रख दिया है। इस महामारी के बीच Bobby Deol भी फंस गए थे। बॉबी देओल अपने बेटे आर्यमन के साथ न्यूयार्क में थे जब यह वायरस दुनियाभर को अपनी चपेट में ले रहा था लेकिन अच्छी बात यह रही कि लॉकडाउन के पहले बॉबी देओल बेटे आर्यमन के साथ भारत लौट आए थे।

देश में लॉकडाउन की घोषणा के बाद कई लोग विदेश में ही फंस गए हैं। आर्यमन भी छुट्टी मनाने के लिए न्यूयॉर्क गया था जहां पिता के साथ खूब अच्छा समय बिताया और फिर भारत लौट आए थे। बॉबी न्यूयॉर्क में कोरोना के बढ़ रहे मामलों से बहुत डरे हुए हैं। बॉबी देओल के मुताबिक वे अपने आप को किस्मतवाला समझ रहे हैं कि वे लॉकडाउन से पहले अपने भारत में अपने घर लौट आए क्योंकि कई लोग अभी भी विदेश में फंसे हुए है और लौटने के लिए संघर्ष कर रहे हैं भारत व अन्य देशों में लॉकडाउन के कारण वे लौट नहीं पा रहे हैं।

एक वेबसाइट से बातचीत में बॉबी देओल ने कहा, ‘कोरोना वायरस महामारी ने चीन, इरान और इटली में आतंक फैला दिया है। मुझे याद है कि जब मैं न्यूयॉर्क में था तब लोगों के बीच कोरोना वायरस को लेकर बातें चल रही थी लेकिन इसके बाद भी वे गंभीरता से नहीं ले रहे थे। मैं और मेरी पत्नी तान्या लौट आए और आर्यमन वहीं थी।