17.6 C
New York
Friday, February 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news कर्नाटक में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

कर्नाटक में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

5

कर्नाटक के मैसुरु में शुक्रवार तड़के अज्ञात हमलावरों ने भाजपा के एक कार्यकर्ता की उनके अपार्टमेंट में हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय आनंद कल रात अपना जन्मदिन मनाकर घर वापस लौटे थे, जिसके कुछ ही देर बाद कथित रूप से बीयर की टूटी हुई बोतल घोंपकर उनकी हत्या कर दी गई।

अपार्टमेंट के उनके पड़ोसियों से जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव बरामद किया। मैसुरु के पुलिस आयुक्त डॉक्टर चन्द्रगुप्त ने पत्रकारों से कहा, ‘घटना तड़के तीन से चार बजे के बीच हुई। हम पता लगा रहे हैं कि उस वक्त उनके साथ कौन था और हत्या के पीछे उसकी क्या मंशा है।