17.6 C
New York
Saturday, January 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home desh भाजपा ने निकाली तिरंगा शौर्य यात्रा, देशभक्ति और एकता का संकल्प

भाजपा ने निकाली तिरंगा शौर्य यात्रा, देशभक्ति और एकता का संकल्प

20

ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के जश्न में भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को राजधानी देहरादून में भव्य तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली। इस आयोजन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा चीड़बाग से शुरू होकर परेड ग्राउंड तक निकाली गई।

तिरंगा यात्रा का आयोजन “राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक” बैनर के तहत किया गया, जिसमें सामाजिक संगठनों, युवाओं, पूर्व सैनिकों और आम लोगों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। यात्रा का उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का उत्सव मनाना और आतंकवाद के खिलाफ देश की अटूट प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करना रहा।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि, “यह यात्रा न सिर्फ सेना के शौर्य को सम्मान देने का प्रयास है, बल्कि हर नागरिक में राष्ट्रप्रेम, एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का एक माध्यम भी है।”

चार चरणों में चलेगा राष्ट्रव्यापी आयोजन

इस तिरंगा शौर्य यात्रा को राज्य के सभी प्रमुख स्थानों तक पहुंचाने के लिए भाजपा ने इसे चार चरणों में आयोजित करने की योजना बनाई है –

15 मई: राज्य के महत्वपूर्ण केंद्रों में कार्यक्रम

16-17 मई: जिला मुख्यालयों पर आयोजन

18 से 23 मई: विधानसभा क्षेत्रों, ब्लॉक, तहसील, कस्बों और बड़े गांवों तक विस्तार

इन आयोजनों में पार्टी के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय मंत्री और सामाजिक संस्थाएं सक्रिय भागीदारी करेंगी। आयोजकों के अनुसार, इस पहल के माध्यम से न केवल ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा, बल्कि सशस्त्र बलों के बलिदान को भी सम्मान मिलेगा। भाजपा की यह यात्रा देशभर में एकता, साहस और राष्ट्रभक्ति की भावना को और सशक्त करने का कार्य करेगी।