17.6 C
New York
Friday, January 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home desh महाराष्ट्र में BJP को लग सकता है झटका, सर्वे के नतीजों ने...

महाराष्ट्र में BJP को लग सकता है झटका, सर्वे के नतीजों ने चौंकाया

21

महाराष्ट्र में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बीच कई एजेंसियां चुनाव से पहले राज्य के राजनीतिक हालात को लेकर सर्वे करा रही है। ऐसा ही एक सर्वे लोक पोल ने कराया है। जिसके नतीजे काफी चौंकाने वाले हैं। लोक पोल के इस सर्वे के अनुसार प्रदेश में एनडीए को बड़ा झटका लग सकता है।

महाराष्ट्र को लेकर कराए गए इस सर्वे के अनुसार एनडीए को 115 से 128 सीटें मिल सकती हैं। जबकि विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी को 141-154 सीटें मिल सकती है। ऐसे में अगर यह सर्वे नतीजों में तब्दील होता है तो एनडीए को 20 सीटों को नुकसान हो सकता है और सत्ता से दूर रह सकती है। सर्वे के अनुसार अन्य को 5-18 सीटें मिल सकती हैं। वहीं बात करें वोट शेयर की तो एनडीए को 38-41 प्रतिशत वोट, एमवीए को 41-44 प्रतिशत वोट और अन्य को 15-18 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं।

लोक पोल ने बताया कि महाराष्ट्र से जुड़ा यह सर्वे लगभग एक महीने तक किया गया। जिसके नतीजे 9 सितंबर को जारी किए गए। सर्वे महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा क्षेत्रों में किया गया। इस दौरान प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 500 लोगों से सरकार को लेकर राय मांगी गई। ऐसे में पूरे प्रदेश में डेढ़ लाख से अधिक लोगों से सरकार के कामकाज और परफाॅर्मेस को लेकर सवाल पूछे गए।

बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं। जबकि किसी भी दल को बहुमत के लिए 145 सीटें चाहिए। मौजूदा समय में प्रदेश में शिवसेना की अगुवाई वाली सरकार है, जिसमें एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री हैं। वहीं विपक्षी गठबंधन एमवीए में उद्धव ठाकरे की अगुवाई शिवसेना, एनसीपी (एस) और कांग्रेस शामिल है।

ReadAlso;PM मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से की बात, यूक्रेन दौरे को लेकर हुई चर्चा