17.6 C
New York
Monday, February 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood बिग बॉस 13 : बड़े पर्दे पर खिलाड़ी कुमार के साथ रोमांस...

बिग बॉस 13 : बड़े पर्दे पर खिलाड़ी कुमार के साथ रोमांस करने पर भी मधुरिमा को नहीं मिली पहचान

5

बिग बॉस हाउस में मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह की लड़ाई तुल पकड़ती जा रही है। दोनों के आपसी झगड़े अब घर में सबके सामने बेबाकी के साथ दिख रही है। दोनों के आपसी मनमुटाव में पहले मधुरिमा ने विशाल को चप्पल से मारा था। जिसके बाद विशाल घर छोड़कर जाने को तैयार हो गए। लेकिन बिग बॉस ने दोनों को क और मौका दिया। एक बार फिर बुधवार को मधुरिमा ने विशाल को फ्राई पैन से मारा।

जिसके बाद बिग बॉस ने दोनों को दंड दिया है। मधुरिमा और विशाल को घर के बीचों-बीच जेल में बंद कर दिया गया है। लेकिन गुरूवार को भी दोनों का युद्ध कम नहीं हुआ। विशाल मधुरिमा को करमा से जुड़ी कुछ बातें कहते हैं। जिससे मधुरिमा गुस्सा हो जाती है, और विशाल पर पानी फेक देती है। अब मधुरिमा का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में मधुरिमा बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के संद रोमांस करते नजर आ रही है। ये वीडियो फिल्म बेबी का है। फिल्म में मधुरिमा अक्षय कुमार के ओपोजिट है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही लेकिन मधुरिमा का फिल्मी करियर फ्लॉप रहा। अब एक बार फिर मधुरिमा टीवी की दुनिया में वापस लौट आई हैं। वहीं बिग बॉय हाउस में मधुरिमा और विशाल की कहानी दर्शकों को थोड़ी अतरंगी लग रही है।

https://youtu.be/X5mFJ3AAmJA