17.6 C
New York
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news कीव में भारतीयों के लिए बड़ा अलर्ट, कैसे भी निकलें, आज ही...

कीव में भारतीयों के लिए बड़ा अलर्ट, कैसे भी निकलें, आज ही हर हाल में कीव छोड़ दें भारतीय, भारतीय एंबेसी

2

यूक्रेन के खराब हो रहे हालात को देखते हुए कीव स्थित भारतीय एंबेसी ने नई एडवाइजरी जारी है। ताजा एडवाइजरी में एंबेसी ने कहा है कि छात्रों सहित सभी भारतीय नागरिकों को आज तत्काल कीव छोड़ने की सलाह दी जाती है। एंबेसी ने कहा है कि उपलब्ध ट्रेनों द्वारा या उपलब्ध किसी अन्य माध्यम से कीव को तत्काल छोड़ दें। भारतीय दूतावास ने भी लोगों से कहा है कि जैसे भी हो, वे लोग कीव शहर से बाहर निकल जाएं।

रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग बढ़ती ही जा रही है। बेलारूस में सोमवार को दोनों देशों के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही है। इस बीच रूस ने परमाणु ट्रायड की तैयारी भी शुरू कर दी है। खबरों के मुताबिक, यूक्रेन की राजधानी कीव की ओर रूसी सैन्य काफिला बढ़ रहा है। इसकी सेटेलाइट तस्वीरें भी जारी हुई हैं। वहीं संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में इमरजेंसी डिबेट के पक्ष में 29 वोट पड़े हैं। भारत समेत 13 देशों ने मतदान में भाग नहीं लिया।

हालांकि, रूस के हमले में 70 यूक्रेनी सैनिकों की मौत की खबर सामने आई है। साथ ही यूक्रेन के हालात को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति को यूक्रेन सहित विभिन्न मुद्दों के बारे में जानकारी दी है। यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए भारत सरकार आपरेशन गंगा चला रही है।