17.6 C
New York
Sunday, January 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news दिल्ली के छोटे बाजार की ये फ्रूट कचौड़ी अगर आप खाएंगे तो...

दिल्ली के छोटे बाजार की ये फ्रूट कचौड़ी अगर आप खाएंगे तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे…

7
आपने कचौड़ियां तो बहुत खाई होगी पर क्या अपने कभी फलो से लदी कचौड़ी खाई है। हम बात कर रहे हैं शाहदरा,छोटे बाज़ार की मशहूर “भोला शंकर कचौड़ी वाला” की कचौड़ी। स्वाद में लाजवाब , चटपटी और मसालेदार कचौड़ी सिर्फ यही मिल सकती है।
इस कचौड़ी में केला, अंगूर, अनार, सेब, ककड़ी जैसे फल डालते हैं। आलू, मटर, चना, और कई सब्ज़ियों से इसका मिश्रण बनता है। एक पत्ते में कचौड़ी को तोड कर डाला जाता है, फिर उस पर सब्ज़ियों और फलों के मिश्रण को सजाया जाता है। अंत में उसपे हरी खट्टी और मीठी लाल चटनी को डाल कर सरी सामग्री को एक साथ, नींबू मसाला डालकर मिलाया जाता है।
यह स्वादिष्ट कचौड़ी सिर्फ ३० रुपए की मिलती है।
छोटे बाज़ार की ये स्वादिष्ट कचौड़ी एक ही बार में इंसान का मन मोह लेती है। पिछले 57 सालो से ये कचौड़ी शाहदरा की शान बनी हुई है। दरअसल ये  एस स्वर्गीय भोला शंकर ने 1960 में शुरू की थी। उस समय ये कचौड़ी सिर्फ 15 पैसे की मिलती थी। कचौड़ी का दाम ज़रूर बदला है लेकिन उसका स्वाद नहीं। आज भी इस कचौड़ी की खुशबू लोगों का मन मोहित कर लेती है। ये कोई आम कचौड़ी नहीं है बल्कि फ्रूट चटनी से लदी एक बहुत ही मजेदार कचौड़ी है। इस चटकारेदार कचौड़ी को खाने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं और आएं भी क्यों ना जब स्वाद इतना मजेदार हो तो कोई कैसे ना खाए।
 यह भी देखें-