17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news नीदरलैंड में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की धूम

नीदरलैंड में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की धूम

9

नीदरलैंड में अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद कांग्रेस का आयोजन किया जा रहा है. जिसका उद्धघाटन आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमान श्रीपद येस्सो नाइक ने किया। इस मौके पर श्रीपद नाइक जी को महर्षि धन्वंतरि अवार्ड से भी सम्मानित भी किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में उत्कृष्ट उत्थान सेवा मंडल की अध्यक्षा रचना वाजपेयी जी ने भी शिरकत की और विदेशों में भी आयुर्वेद को अपनाए जाने पर खुशी व्यक्त की।
आयुर्वेद कांग्रेस का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय महर्षि आयुर्वेद फाउंडेशन, नीदरलैंड, अखिल भारतीय आयुर्वेदिक कांग्रेस, नई दिल्ली एवं अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद अकादमी, पुणे द्वारा नीदरलैंड में भारतीय दूतावास के सहयोग से संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है.
इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत और नीदरलैंड के साथ अन्य पड़ोसी देशों के बीच आयुर्वेद और स्वास्थ्य देखभाल को लेकर सहयोग पैदा करना है.. इसी विषय पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन भी आयोजन किया जा रहा है. इस संगोष्ठी को आयुष मंत्री और नीदरलैंड के मेडिकल केयर मिनिस्टर ब्रुनो ब्रुनीस द्वारा संयुक्त रूप से संबोधित किया जाएगा।