17.6 C
New York
Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news असम के गुवाहाटी में धमाका, 4 लोग गंभीर रुप से घायल

असम के गुवाहाटी में धमाका, 4 लोग गंभीर रुप से घायल

8

असम के गुवाहाटी में शनिवार दोपहर को एक धमाका हुआ है. इस धमाके में 4 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये हैं.। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई और इलाके को सील कर दिया गया है और घटनास्थल पर धमाके के कारण का पता लगाया जा रहा है।

घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये धमाका शुक्लेश्वर घाट के पान बाजार पास हुआ है। धमाके की आवाज सुनते ही इलाके में हड़कंप मच गया. लोगों ने आनन-फानन में अपनी दुकानें बंद कर दीं। पुलिस मौके पर तुंरत पहुंची और हालात पर काबू पाया।

गुवाहाटी के ज्वाइंट सीपी दिगांत बोरा ने बताया कि लगभग पौने बारह बजे रिवर फ्रंट के नजदीक धमाका हुआ। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिक जांच में किसी साजिश की संभावना का ना होना पाया गया है। बम निरोधक दस्ता घटनास्थल पर पहुंच गया।

चश्मदीदों ने बताया कि धमाका बहुत तेज था, इसमें घाट की चहारदीवारी टूट गई और उसके ईंट के टुकड़े रास्ते पर बिखर गये. धमाके की वजह से इस इलाके में जाम भी लग गया है।

पुलिस ने लोगों से कहा है कि वे अफवाहों पर ध्यान ना दें और लावारिस चीजों को भी नहीं छूने की सलाह दी है।