अरबाज ने बताई मलाइका से तलाक की वजह, 19 साल तक शादी बचाने की करते रहे कोशिश…

0

: अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का तलाक हुए करीब डेढ़ साल हो गया है। मलाइका से अलग होने के बाद अरबाज ने पहली बार अपनी और मलाइका की रिलेशनशिप पर बात की। उन्होंने एक चैनल से बात करते हुए अपना दर्द बयां किया और बताया कि वे रिश्ता बचाने की कोशिश में सफल नहीं हो पाए।

21 साल तक दोनों ने शादी के बंधन को निभाया, लेकिन मई 2017 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। इस बारे में दोनों स्टार्स ने हमेशा चुप्पी रखी। पहली बार अरबाज खान ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में मलाइका संग टूटे रिश्ते पर बात की।

चैनल से बात करते हुए अरबाज ने कहा- उन्हें नहीं पता कि परफेक्ट रिश्ता क्या होता है। उन्होंने कहा- ‘मैंने अपने रिश्ते को 19 साल तक बचाने की कोशिश की लेकिन मैं सफल नहीं हो पाया’।

अरबाज ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि रिलेशनशिप को परफेक्ट बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि अपने 19 साल के रिश्ते में अपनी रिलेशनशिप को परफेक्ट बनाने कामयाब नहीं हो पाए।

इंटरव्यू के दौरान अरबाज ने बताया- ‘लाइफ में दो तरह के लोग होते हैं। एक वो जो सबकुछ होने के बाद भी और ज्यादा की डिमांड करते रहते हैं। और ये दिखाने की कोशिश करते हैं कि वे बेस्ट और सबसे खुश कपल हैं। दूसरे वो होते हैं, जिनके पास जितना होता है वो उसी में खुश रहने की कोशिश करते हैं’।

बता दें कि अरबाज से अलग होने के बाद मलाइका इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बनीं हुई हैं। वहीं, अरबाज विदेशी गर्लफ्रेंड जियोर्जिया के साथ जल्दी शादी कर सकते हैं।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कहा जा रहा था कि दोनों अगले साल विवाह बंधन में बंध सकते हैं। एक तरफ जहां दोनों मिलान एयरपोर्ट पर साथ देखे गये थे वहीं एक रियलिटी शो में भी हाथों में हाथ थामे पहुंचे थे।

इसके बाद से कयास लगाये जाने लगे कि दोनों ने एकदूसरे में अपना हमसफर ढूंढ लिया है। हालांकि इस बीच मलाइका और अर्जुन को लेकर एक नयी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की शादी में भी ब्रेक लग गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, दोनों के करीबी दोस्‍त ने बताया कि मलाइका और अर्जुन अभी साथ में समय बिताना पसंद कर रहे हैं। दोनों के बीच दखलअंदाजी करना ठीक नहीं होगा। जैसा उन दोनों का रिश्‍ता है उसे प्‍लीज वैसा ही रहने दिया जाये।

मलाइका अरोड़ा इन दिनों कलर्स चैनल के रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ को जज कर रही हैं। शो में मलाइका के साथ करण जौहर और किरण खेर भी जज की भूमिका निभा रहे हैं। हाल ही में अपनी फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ का प्रमोशन करने के लिए अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा शो में आए थे। यहां अर्जुन और मलाइका ने साथ में स्टेज पर डांस भी किया था।’

अर्जुन, मलाइका का हाथ पकड़कर उन्हें स्टेज पर ले गए थे। अब अर्जुन और मलाइका को फिर से साथ में देखा गया है। अपनी बर्थडे से एक रात पहले भी अर्जुन और मलाइका मिलान एयरपोर्ट पर देखे गए थे। दोनों ने अलग-अलग एयरपोर्ट में एंट्री ली थी और आगे चलकर दोनों मिले और एक-दूसरे का हाथ थामा। हाथ पकड़े अर्जुन और मलाइका की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी।

अरबाज ने आगे अपने रिलेशन की खबरों को लेकर कहा था, ‘आप इतने लोगों का मुंह बंद नहीं कर सकते। वे कन्क्लूजन तक पहुंच जाते हैं, वे कुछ खास अनुमान तक पहुंच जाते हैं। यह ठीक भी है, क्योंकि वे यदि किसी को किसी के साथ देखते हैं तो वे चाहते हैं वह वह उससे शादी कर ले…लेकिन हर चीज़ों का अपना वक्त होता है।’

यदि आप भी पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते हैतो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से :-