11 अप्रैल : कम्युनिस्ट पार्टी का विभाजन

0

: भारत के इतिहास में राजनीतिक रूप से 11 अप्रैल के दिन का बहुत महत्व है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 11 अप्रैल के ही दिन दो हिस्सों में बंट गई थी । एक पार्टी का नाम भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और दूसरी का नाम भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी :मार्क्सवादी: रखा गया। देश दुनिया के इतिहास में 11 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार हैं:- 1887 : प्रसिद्ध फनकार जैमिनी राय का जन्म।

1919 : अन्तरराष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना।
1921 : रेडियो पर खेलों की पहली लाइव कमेंट्री का प्रसारण किया गया।

1930: ऋषिकेश में इस्पात की तारों से बना 124 मीटर का झूलने वाला पुल जनता के लिए खोला गया। इसे लक्ष्मण झूला का नाम दिया गया।

1964: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी दो हिस्सों में विभाजित।

1970: अमेरिका का अपोलो 13 अंतरिक्ष यान चंद्र अभियान पर रवाना।
1976 : स्टीव वाजनेक का बनाया पहला एपल-1 कंप्यूटर जारी।
1983: बेन किंग्सले की फिल्म गांधी को आस्कर अवार्ड।
1999 : अग्नि 2 प्रक्षेपास्त्र ने परीक्षण उड़ान भरी।
2010: पोलैंड के राष्ट्रपति लेख काजिंस्की की विमान दुर्घटना में मृत्यु।
2011: भारतीय मूल की अमेरिकी लेखिका झुंपा लाहिरी को उनकी पहली रचना ‘इंटरप्रेटर ऑफ मैलेडीज़’ के लिए पुलित्ज़र सम्मान।