17.6 C
New York
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म ‘बदला’ में वापसी

अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म ‘बदला’ में वापसी

5

 8 मार्च को सुजॉय घोष की फिल्म ‘बदला’ रिलीज होने जा रही है और इसमे एक बार फिर अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की जोड़ी देखने को मिलेगी। इस फिल्म के लिए दर्शकों में पहले से ही काफी जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। फिल्म निर्देशक सुजॉय घोष लीक से हटकर फिल्में बनाने के लिए काफी मशहूर हैं, उनकी फिल्म ‘अलादीन’ भले ही ना चली हो लेकिन इस सब के बाद भी उन्होंने अपने लिए हिन्दी सिनेमा में एक खास जगह बना ली है ऐसे में इस फिल्म से काफी उम्मीद लगाई जा रही है। वही अगर बात करें फिल्म की मुख्य कलाकार तापसी पन्नू की तो वे एक भरोसेमंद अदाकारा के रुप में अपने आपको स्थापित कर चुकी हैं और उनकी पिछली कई फिल्मे भले ही अच्छी कमाई न कर पाई हो पर उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ की गई है।

हिन्दी सिनेमा के सबसे बड़े महानायक अमिताभ बच्चन का दमदार अभिनय भी इस फिल्म को देखने की वजह बन सकता है, गौरतलब है कि दशको तक हिन्दी सिनेमा की दुनिया पर राज कर रहे महानायक इस बार एक घातक अंदाज़ में  दिखाई देंगे। इससे पहले भी अमिताभ और तापसी की जोड़ी को फिल्म पिंक में दोनों की अदाकारी के लिए दर्शकों ने काफी पसंद किया था। यह फिल्म शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस की देन है और ऐसे में अब ये देखना होगा कि फिल्म बदला क्या कमाल दिखा पाएगी।

यदि आप पत्रकारिता जगत से जुड़ना चाहते है तो, जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यू