17.6 C
New York
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news अमेरिका भारत को देगा 13 करोड़ डॉलर का सैन्य सम्मान

अमेरिका भारत को देगा 13 करोड़ डॉलर का सैन्य सम्मान

17

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बीच, अमेरिका ने भारत को 13.1 करोड़ डॉलर का सैन्य साजो-सामान बेचने की मंजूरी दे दी है। इस सौदे से भारत की हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र में मेरीटाइम सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने बताया कि इस सौदे के तहत भारत को एडवांस्ड सी विजन सॉफ्टवेयर, ट्रेनिंग और सपोर्ट सर्विस मिलेगी, जिससे मेरीटाइम डोमेन में जागरुकता बढ़ेगी।

अमेरिका के विदेश विभाग ने इस सौदे की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। डिफेंस सिक्योरिटी कॉपरेशन एजेंसी के अनुसार, इस रक्षा सौदे का उद्देश्य भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है, साथ ही हिंद प्रशांत महासागर और दक्षिण एशिया के सबसे अहम देश के साथ सुरक्षा साझेदारी को बढ़ाना भी इसका मुख्य उद्देश्य है।

इस सौदे के प्रमुख ठेकेदार हॉकआई 360 (Hawkeye 360) कंपनी को बनाया गया है, जो समुद्री निगरानी प्रणालियों और विश्लेषणात्मक तकनीकों के क्षेत्र में अग्रणी मानी जाती है। अमेरिका का कहना है कि इस सौदे से क्षेत्रीय सैन्य संतुलन पर कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ेगा।