17.6 C
New York
Friday, January 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home desh अमेरिका; भारतीय आभूषणों से सजी नीता अंबानी ने भारत के शाश्वत सौंदर्य...

अमेरिका; भारतीय आभूषणों से सजी नीता अंबानी ने भारत के शाश्वत सौंदर्य को दुनिया के मंच पर पहुँचाया!

24

अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह के लिए दुनिया भर से लोग वाशिंगटन में एकत्रित हो रहे हैं। शनिवार को हुए निजी रिसेप्शन में नीता अंबानी भी शामिल हुईं। इस खास मौके पर नीता अंबानी ने स्वदेश द्वारा निर्मित पारंपरिक कांचीपुरम सिल्क साड़ी पहनी। साड़ी, कांचीपुरम के भव्य मंदिरों के आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व से प्रेरित है। इसे 100 से अधिक महत्वपूर्ण पारंपरिक रूपांकनों को दर्शाने के लिए व्यापक शोध के साथ डिज़ाइन किया गया है। 18वीं सदी के भारतीय आभूषणों से सजी नीता अंबानी ने भारत के शाश्वत सौंदर्य को दुनिया के मंच पर पहुँचाया!

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता बी. कृष्णमूर्ति ने इस कस्टम-मेड साड़ी को बुना है। इरुथलाईपाक्षी (भगवान विष्णु का प्रतीक दो सिर वाला ईगल), मायिल (अमरता और दिव्यता का प्रतिनिधित्व करने वाला), और पौराणिक सोर्गवासल लोककथाएं (भारत की समृद्ध लोककथाओं का वर्णन करने वाले) रूपांकनों को साड़ी के डिजाइन का हिस्सा बनाया गया है। समकालीन स्पर्श देते हुए, साड़ी का मेल मनीष मल्होत्रा के मखमली ब्लाउज़ के साथ किया गया, जिसमें बिल्ट-अप नेकलाइन और आस्तीन पर मनकों का शानदार काम था।

सोने पर सुहागा था दक्षिण भारत में बना 200 वर्ष पुराना एक दुर्लभ भारतीय पेंडेंट। इसमें तोते का आकार उकेरा हुआ है, जिसमें पन्ना, माणिक, हीरे और मोती जड़े हुए हैं। पेंडेंट को सोने की कुंदन तकनीक में लाल और हरे रंग से सजाया गया है।

अंबानी ने इस अनूठे परिधान से भारतीय परंपराओं की सुंदरता को दुनिया के सामने पेश किया है। साथ ही परिधान के माध्यम से भारतीय कारीगरों को भी सम्मान दिया है। एक बार फिर भारत की अद्वितीय शिल्पकला वैश्विक सुर्खियों में आ गई है।