17.6 C
New York
Friday, January 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Varalakshmi Vrat 2021: संतान प्राप्ति के लिए दम्पति रखें मां लक्ष्मी का...

Varalakshmi Vrat 2021: संतान प्राप्ति के लिए दम्पति रखें मां लक्ष्मी का ये व्रत!

4

मां लक्ष्मी का ये व्रत आपके सभी दुखों को हर लेगा,
गृह शांति और संतान प्राप्ति के लिए दम्पति जरूर रखें ये व्रत    

20 अगस्त शुक्रवार को वरलक्ष्मी व्रत है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है। हिन्दू धर्म में इस व्रत का खास महत्व है। ऐसा माना जाता है कि जो महिला या पुरुष इस व्रत को करेगा, मां लक्ष्मी उसके सारे संकट हर लेगी। साथ ही कुछ महिलाएं घर में धन प्राप्ति और संतान प्राप्ति के लिए भी ये व्रत रखती है। इस व्रत में आप फल और पेय पदार्थ जैसे चाय, जूस आदि का सेवन कर सकते हैं। अगर दम्पति साथ में ये व्रत रखे तो मां लक्ष्मी का आर्शीवाद दौगुना हो जाता है।

कब रखा जाता है ये व्रत!

श्रावण मास की पूर्णिमा से पहले शुक्रवार को ये व्रत रखा जाता है। इस दिन महिलाएं नए वस्त्र धारण करकर और श्रृंगार कर मां लक्ष्मी की आरती करती है। महिलाएं शाम के समय मां लक्ष्मी पूजन के बाद अपना व्रत खोलती है और मां लक्ष्मी से अपने घर की सुख-समृद्धि की प्रार्थना करती है।

 

क्या अविवाहित कन्याएं भी रख सकती है व्रत!

ये व्रत केवल विवाहित महिलाओं के लिए होता है। ये व्रत अविवाहित कन्याओं द्वारा नहीं किया जाता।

कैसे करें मां लक्ष्मी का पूजन!

सुबह उठकर सबसे पहले एक लाल कपड़े पर मां लक्ष्मी और गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करें। मां लक्ष्मी की प्रतिमा को नए वस्त्रों से सजाएं। साथ ही शुद्ध घी की अखंड ज्योत जलाएं और मां को अगरबत्ती, एक नारियल, लौंग, इलायची और 16 श्रृंगार की चीजें जरुर चढ़ाएं। अगर आप ये व्रत संतान प्राप्ति के लिए कर रहे हैं तो आप अपने पति के साथ ये व्रत रखें। शाम को आरती करकर वरलक्ष्मी व्रत कथा भी अवश्य पढ़े, इससे मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होंगी और सभी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगी।