17.6 C
New York
Friday, January 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood अजय की फिल्म दे दे प्यार दे जल्द होने वाली है 100...

अजय की फिल्म दे दे प्यार दे जल्द होने वाली है 100 करोड़ के क्लब….

4

अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने की ओर है। 17 मई को रिलीज हुई कॉमेडी ड्रामा  दे दे प्यार दे  बॉक्स ऑफिस पर तीसरे हफ्ते भी नॉनस्टॉप कमाई कर रही है। दे दे प्यार दे ने तीन हफ्तों में रविवार तक 93.08 करोड़ रुपये की कमाई की है। जल्द ही अजय देवगन, रकुल प्रीत और तब्बू स्टारर मूवी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने कमाई के लेटेस्ट आंकड़े साझा किए हैं। तरन ने लिखा- दे दे प्यार दे 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की ओर है। लेकिन ये इंतजार कर देखने की स्थिति है। क्योंकि सलमान खान की भारत बुधवार को रिलीज हो रही है।

मेट्रो सिटीज में  के स्क्रीन्स पर बने रहने की संभावना है। अजय देवगन फिल्म्स भारत और दे दे प्यार दे दोनों को डिस्ट्रीब्यूट कर रही है। तीसरे हफ्ते में दे दे प्यार दे ने शुक्रवार को 1.96 करोड़, शनिवार को 2.82 करोड़ और रविवार को 3.81 करोड़ कमाए।

यदि आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-