17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Entertainment ‘URI’ के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाये विक्की कौशल,...

‘URI’ के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाये विक्की कौशल, देखें तस्वीरें

17

भारतीय सेना के पराक्रम और जांबाज सैनिकों के हौसलों को एक्टर विक्की कौशल ने इस साल अपनी फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्‍ट्राइक’ के माध्यम से पर्दे पर उतारा था जिसे काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के कारण विक्की कौशल ने कुछ ही समय में भारतीय सेना और भारतवासियों दोनों के दिल में अपनी एक खास जगह बना ली थी।

सोशल मीडिया पर वायरल ये तस्वीरें

https://www.instagram.com/p/B0lfo97JD3h/

‘उरी’ फिल्म के बाद विक्की कौशल एक बार फिर मीडिया की हेडलाइन्स बन रहे हैं। दरअसल अपने सोशल मीडिया पर विक्की कौशल ने कुछ फोटो अपडेट की है जिसमें वे आर्मी के जवानों के साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में विक्की कौशल आर्मी की ड्रेस में नजर आ रहे हैं। साथ ही वे काफी खुश भी दिखाई दे रहे हैं।

अरुणाचल प्रदेश के तवांग की हैं तस्वीरें

दरअसल उनकी ये तस्वीरें अरुणाचल प्रदेश के तवांग की है जहां पिछले दिनों अभिनेता विक्की कौशल ने आर्मी के जवानों के साथ काफी अच्छा समय बिताया था। बता दें तवांग भारत-चीन बॉर्डर पर करीब 14000 फीट की ऊंचाई पर है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए विक्की कौशल ने लिखा है कि ” मुझे बेहद खुशी है कि मुझे यहां  भारतीय सेना के साथ कुछ पल बिताने का मौका मिला ”