17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood आखिर कहा गायब हो गई 90 के दशक की ये बोल्ड एक्ट्रेस...

आखिर कहा गायब हो गई 90 के दशक की ये बोल्ड एक्ट्रेस ?

7

ममता कुलकर्णी को कौन नही जानता वो किसी पहचान की मोहताज नहीं है। लेकिन उनके अचानक से मायानगरी से गायब हो जाने की वजह किसी को समझ नही आई। ममता ने कई दिग्गज कलाकारो के साथ काम किया है। जिसमें सलमान खान, शाहरूख खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े कलाकार शामिल है।

माना जाता है कि यूं ही कई बड़े डायरेक्टर और प्रोडयूसर की लाइन ममता के घर नही लगी रहती थी। ममता ने अपने करियर की शुरूआत फिल्म तिरंगा से की थी, उसके बाद क्रांतिवीर, वक्त हमारा है, करण अर्जुन और सबसे बड़ा खिलाड़ी जैसी हिट फिल्में देने वाली ममता अचानक ग्लैमर वर्ल्ड से गायब हो गई। दरअसल ममता को ये शोहरत यूं ही नही मिली बल्कि इसके लिए ममता ने टॉपलेस फोटोशूट कराया था। जिसके बाद कई डायरेक्टर और प्रोडयूसर ममता को साइन करने के लिए तैयार हो गए।

उसके बाद ममता का नाम एक ऐसे विवाद से जुड़ा जिसने सबको सोचने पर मजबुर कर दिया। दरअसल ममता ने ड्रग्स डीलर विवेक गोस्वामी से शादी कर ली।साथ ही ममता इस गैर कानूनी काम में अपने पति का साथ भी देती है। साल 2016 में मुंबई पुलिस ने दोनो के खिलाफ कारवाई भी की थी। जिसके बाद ममता ने खुद को इस लाइम लाइट से दुर रखना बेहतर समझा, और आजतक खुद को दुर रखा।

यदि आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-