17.6 C
New York
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news साधूपुल में रोमांच बना खतरा: नदी में फंसी दिल्ली से आए पर्यटकों...

साधूपुल में रोमांच बना खतरा: नदी में फंसी दिल्ली से आए पर्यटकों की गाड़ी

11

साधूपुल में दिल्ली से आए पर्यटकों की गाड़ी अश्विनी नदी के तेज बहाव में फंस गई, जिससे उनकी जान पर बन आई। बताया गया कि पर्यटकों ने रोमांच के चक्कर में गाड़ी को नदी में उतार दिया था। पहले पानी कम था, लेकिन ऊपरी क्षेत्रों में बारिश के चलते नदी का बहाव अचानक तेज हो गया और गाड़ी बहने लगी।

करीब दो घंटे की मशक्कत और स्थानीय लोगों की मदद से जेसीबी मशीन बुलाकर गाड़ी को बाहर निकाला गया। प्रशासन की ओर से लगातार चेतावनी दी जा रही है कि पर्यटक नदी-नालों से दूर रहें, बावजूद इसके कई लोग स्टंट के चक्कर में अपनी जान खतरे में डाल रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और जोखिम न लें।