17.6 C
New York
Friday, January 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood कांग्रेस में शामिल हुई अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर…

कांग्रेस में शामिल हुई अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर…

3

पूरे देश में चुनावी माहौल साफ नज़र आ रहा हैं। जैसे- जैसे लोकसभा चुनाव 2019  निकट आ रहे हैं, नेताओं और अभिनेताओं का दलबदल या फिर राजनीति में शामिल होने का सिलसिला जारी हैं। इसी प्रथा को आगे बढ़ाते हुए फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर भी आज कांग्रेस में शामिल होने जा रही हैं। इससे एक दिन पहले ही  लंबे समय तक समाजवादी पार्टी से जुड़ी रही मशहूर फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था। जिन्हें यूपी के रामपुर से उम्मीदवार बनाया गया हैं।

माना जा रहा है कि अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं। राजनीतिक गलियारों में उनके चुनाव लड़ने की चर्चा जोरशोर से हो रही हैं।  पहले से ही यह खबर आ रही थी कि अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस के टिकट पर मुंबई से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा हैं कि उर्मिला मुंबई उत्तरी लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं।

अभिनेत्री उर्मिला आज दोपहर कांग्रेस में शामिल होंगी। मिलिंद देवड़ा और संजय निरुपम समेत महाराष्ट्र कांग्रेस के कई नेता दिल्ली में हैं और आज पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करने के बाद उर्मिला कांग्रेस में शामिल होंगी।

मुंबई उत्तरी लोकसभा सीट से फिल्म अभिनेता गोविंदा ने 2004 में पूर्व पेट्रोलियम मंत्री राम नाइक को पराजित किया था। नाइक इस समय उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के पद पर हैं। हालांकि राम नाइक को वर्ष 2009 में संजय निरूपम के हाथों हार मिली थी।  2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर में गोपाल शेट्टी ने संजय निरूपम को पराजित कर दिया था।

पहले खबर आई थी कि मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम और राज्य कांग्रेस के प्रवक्ताओं ने उर्मिला मातोंडकर के पारिवारिक सदस्यों से संपर्क भी किया, लेकिन इस बारे में किसी ने भी कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया था। हालांकि बाद में सूत्रों के अनुसार ऐसी खबरें भी आई कि उर्मिला के नाम पर पार्टी नेतृत्व काफी आगे बढ़ चुका है और जल्द ही इस बारे में अंतिम निर्णय की घोषणा कर दी जाएगी।

आपको बता दें उर्मिला मातोंडकर ने बतौर बाल अभिनेत्री मराठी फिल्म ‘जाकोल 1988’ से सात साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। उर्मिला मातोंडकर ने हिन्दी सिनेमा को बतौर अभिनेत्री  रंगीला, पिंजर, सत्या, जुदाई , एक हसीना थी जैसी अनेक फिल्में दी हैं।

यदि आप भी मीडिया क्षेत्र से जुड़ना चाहते है तो, जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-