17.6 C
New York
Friday, January 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood एक्टर रणवीर सिंह की अतरंगी पोशाक का फिर बना मजाक ….

एक्टर रणवीर सिंह की अतरंगी पोशाक का फिर बना मजाक ….

11

एक बार फिर से एक्टर रणवीर सिंह अतरंगी पोशाक पहनने  की वजह से सुर्खियों में हैं। इससे पहले भी वह कई बार अपने गेटअप के चलते सुर्खियों में बने रहे हैं। अपने कपड़ों को लेकर वह इस कदर चर्चा में रहते हैं, कि उनकी शादी के वक्त सोशल मीडिया पर इस तरह के जोक्स वायरल होने लगे थे कि रणवीर अपनी शादी में दीपिका का लहंगा पहनने वाले हैं।

अब एक बार फिर से रणवीर ने एक ऐसी तस्वीर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी है, जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। फोटो में रणवीर फर वाली जैकेट पहने नजर आ रहे हैं, जिस पर तरह-तरह के स्टिकर्स लगे हुए हैं। व्हाइट पैंट, व्हाइट स्वेटर और कलरफुल सनग्लासेज लगाए रणवीर बड़े डिफरेंट लग रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर यूजर्स को उनका ये लुक रास नहीं आ रहा हैं।

लोगों ने रणवीर को कार्टून किरदार सुविलियन से कंपेयर किया है। रणवीर के इस लुक का लोग जहां मजाक उड़ा रहे हैं वहीं उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण को वह इस जैकेट में बहुत अच्छे लगे हैं। रणवीर की पोस्ट पर कमेंट बॉक्स में दीपिका ने लिखा, “मेरे सबसे ज्यादा पसंदीदा लुक्स में से एक यही लुक।

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका जल्द ही फिल्म छपाक में एक एसिड विक्टिम का किरदार निभाती नजर आएंगी और रणवीर जल्द ही फिल्म 83 में कपिल देव का रोल प्ले करते दिखेंगे।

यदि आप भी मीडिया क्षेत्र से जुड़ना चाहते है तो, जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-