17.6 C
New York
Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Crime 60 साल के बुजुर्ग के साथ युवती फरार, पति ने रखा इनाम!

60 साल के बुजुर्ग के साथ युवती फरार, पति ने रखा इनाम!

13

उत्तर प्रदेश के इटावा में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 60 वर्षीय एक बुजुर्ग अपने ही रिश्तेदार की 35 वर्षीय पत्नी को बहला-फुसलाकर फरार हो गया. इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है. महिला के दिव्यांग पति ने न केवल थाने में शिकायत दर्ज कराई है, बल्कि पत्नी को ढूंढ़कर लाने वाले को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा भी की है.

घटना भरथना थाना क्षेत्र के ककराही गांव की है. पीड़ित पति कुंवरपाल ने बताया कि उसकी पत्नी राजकुमारी की यह दूसरी शादी है. पहले पति की मौत के बाद रिश्तेदारों ने उसका विवाह कुंवरपाल से करा दिया था. दोनों पिछले कुछ वर्षों से ककराही में साथ रह रहे थे और साधारण जीवन व्यतीत कर रहे थे. कुंवरपाल एक हाथ से दिव्यांग हैं और मजदूरी करके किसी तरह परिवार चला रहे थे.