Home news ग्रीन गेम्स की थीम पर 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन, मेडल विजेताओं...

ग्रीन गेम्स की थीम पर 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन, मेडल विजेताओं के नाम पर बनेगा ‘खेल वन’

1

38वें राष्ट्रीय खेल को ग्रीन गेम्स की थीम पर आयोजित किए जा रहे हैं। ग्रीन गेम्स की कल्पना को पूरा करने के लिए रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज से लगे क्षेत्र को खेल वन के रूप में विकसित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने वन क्षेत्र में पौधा रोपने के साथ ही राष्ट्रीय खेलों के 1,600 मेडल विजेता खिलाड़ियों के नाम पर एक-एक पौधा लगाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन ग्रीन गेम्स की थीम पर किया गया है। उन्होंने कहा कि 1600 मेडल विजेता खिलाड़ियों के नाम पर 2.77 हेक्टेयर वन भूमि को खेल वन के रूप में विकसित की जायेगी। 38वें राष्ट्रीय खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के नाम पर यहां पर पौधरोपण किया जाएगा। उत्तराखंड की यादें और खिलाड़ियों का परिश्रम इन पेड़ों के माध्यम से हमेशा याद रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल के साथ पर्यावरण का संरक्षण भी हमारे लिए जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 38वे राष्ट्रीय खेलो में पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखा गया है।

खेल आयोजनों में ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग किया जा रहा है। रीसाइकिल बोतलों में ही पानी की व्यवस्था की गई है। स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर में 2 मेगावाट का सोलर प्लांट भी स्थापित किया गया है। रिसाइकिल वेस्ट के प्रयोग से सजावट की चीजें बनाई गई है। साथ ही खेल परिसर में साफ सफाई का भी विशेष ध्यान रखा गया है। इस अवसर पर भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पीटी उषा, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे आदि मौजूद रहे।