17.6 C
New York
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news गोबिंद सागर झील में तैरता मिला पौने 3 किलो का पत्थर, थाना...

गोबिंद सागर झील में तैरता मिला पौने 3 किलो का पत्थर, थाना बंगाणा ले आई पुलिस

5

गोबिंद सागर झील के लठियाणी घाट पर पानी में तैरता पत्थर मिला है। झील में तैरते पत्थर का रहस्य क्या है, इस पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम घाट पर अपनी रूटीन चैकिंग के लिए गई हुई थी। इस दौरान टीम को झील में एक पत्थरनुमा चीज तैरती दिखाई दी। पुलिस झील में तैर रहे पत्थर को निकाल कर अपने साथ ले गई। जवान उक्त पत्थर को उठाकर थाना बंगाणा ले आए।

जब थाना बंगाणा में पानी की भरी बाल्टी में उक्त पत्थर को डाला तो पत्थर बाल्टी में भी तैरने लगा। इसका पता चलते ही आसपास के लोग थाना बंगाणा में पत्थर देखने पहुंच गए। पत्थर का वजन पौने 3 किलोग्राम आया है। उक्त पत्थरनुमा वस्तु को देखने लोग पुलिस थाना पहुंच रहे हैं। एएसआई रविंद्र कुमार ने बताया कि लठियाणी में गोबिंद सागर झील में उक्त पत्थरनुमा वस्तु तैरती मिली है जिसे पुलिस थाना ले आए हैं।