17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood साल 2018 था कपूर खानदान का आखिरी गणेशउत्सव, जानिए वजह

साल 2018 था कपूर खानदान का आखिरी गणेशउत्सव, जानिए वजह

7

बॉलीवुड में कपूर खानदान की छवि एकता के मिसाल के रूप में जानी जाती है। सुपरस्टार और फिल्म मेकर राज कपूर के लिए आरके स्टूडियो हमेशा से त्योहार मनाने का जगह बनी रही है। होली हो या फिर गणेश उत्सव, राज कपूर बड़े हर्षोल्लास के साथ ये त्योहार मनाते आए थे।

राज के निधन के बाद उनके बेटों ने ये कमान संभाली। पिछले सात दशकों से कपूर खानदान गणेशोत्सव मनाता आया है। मगर अब कपूर खानदान द्वारा इस परम्परा को खत्म करने का फैसला लिया गया है। रणधीर कपूर ने ये खबर खुद दी है।

खास बातचीत के दौरान रणधीर कपूर ने बताया, ”साल 2018 का गणेशोत्सव हमारा आखिरी सेलिब्रेशन रहा। अब आरके स्टूडियो ही नहीं रहा तो कहां करेंगे। पिता राज कपूर ने 70 साल पहले बप्पा के प्रति गहरी आस्था और प्यार की भावना के साथ इस परंपरा की शुरुआत की थी, मगर अब हमारे पास कोई जगह नहीं है जहां हम ये उत्सव आयोजित कर पाएं। हम सभी बप्पा को बहुत प्यार करते हैं और उनपर आश्रित हैं। मुझे ऐसा लगता है कि हम इस ट्रेडिशन के साथ आगे नहीं बढ़ सकते।