17.6 C
New York
Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news नाइजर में भगदड़ मचने से 20 लोगों की मौत

नाइजर में भगदड़ मचने से 20 लोगों की मौत

3

अफ्रीकी देश नाइजर में भगदड़ मचने से 20 लोगों की मौत हो गई जिसमें 15 महिलाएं और पांच बच्चे शामिल है। क्षेत्रीय गवर्नर ने बताया कि हादसा सोमवार को दिफा के युवा एवं सांस्कृतिक केन्द्र में उस समय हुआ जब शरणार्थियों को निशुल्क भोजन और पैसे बांटे जा रहे थे। यहां ढाई लाख से अधिक शरणार्थी और विस्थापित लोग रह रहे हैं। दिफा नगर निगम के एक कर्मचारी ने बताया कि यहां खाद्य सामग्री, भोजन बनाने वाला तेल, कपड़े और पैसे बांटे जाने थे,

और हजारों की संख्या में लोग केन्द्र और आसपास के क्षेत्र में इकट्ठा थे। उन्होंने बताया,‘‘जैसे ही पहले व्यक्ति को सामान मिला,तो वहां मौजूद लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और इसके बाद राहत सामग्री जल्दी पाने के चक्कर में महिलाएं और बच्चे धक्का मुक्की करने लगे। इस दौरान कुछ लोग जमीन में गिर गए और देखते देखते वहां भगदड़ मच गई। दिफा के गवर्नर इसा लेमीन ने अस्पताल में घायलों से मिलने के बाद कहा,

‘‘ दुर्भाग्यवश,15 महिलाओं और पांच बच्चों की जान चली गई…’’ नाइजीरिया के एक अधिकारी ने ‘एएफपी’ को बताया कि सहायता सामग्री पूर्वोत्तर नाइजीरिया के बोर्नो के गवर्नर बाबागाना उमरा जुलूम द्वारा बंटवाई जा रही थी। सहायता कर्मियों ने मृतक आंकड़े की पुष्टि करते हुए 10 लोगों के घायल होने की जानकारी दी। गौरतलब है कि नाइजीरिया और चाड से लगे इस क्षेत्र में नाइजीरिया का बोको हराम जिहादी समूह 2015 से लगातार हमले कर रहा है। यहां कुल 1,19,000 नाइजीरियाई शरणार्थी हैं।