17.6 C
New York
Friday, January 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood लंदन के मशहूर बेस्ड पॉपुलर इंडियन सिंगर तरसेम सिंह सैनी का हुआ...

लंदन के मशहूर बेस्ड पॉपुलर इंडियन सिंगर तरसेम सिंह सैनी का हुआ निधन

4

एजेंसी। आपको बता दिया जाए कि मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। लंदन के मशहूर बेस्ड पॉपुलर इंडियन सिंगर तरसेम सिंह सैनी का निधन हो गया। वो हर्निया की बीमारी से पीड़ित थे। 54 साल की उम्र में उनका।बीते दिनों निधन हो गया। वो पिछले 2 साल से बीमार थे और कोमा में थे। उन्हें Stereo Nation के नाम से भी लोग जानते थे।

सिंगर के निधन से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ती हुई नज़र आ रही हैं। उनके जानने वाले दुखी नजर आ रहे हैं और सिंगर को श्रद्धांजलि देते नज़र आ रहे हैं। हालांकि बॉलीवुड में उन्होंने बहुत ज्यादा फिल्में नहीं की थीं। बावजूद इसके उनकी पॉपुलैरिटी कम नहीं थी। कई सारे सिंगर्स और एक्टर्स उन्हें सोशल मीडिया के जरिए याद कर रहे हैं। उन्हें इंडियन म्यूजिक को इंटरनेशनल लेवल पर पॉपुलर करने के लिए याद किया जाएगा।

90s में आए बैंड स्टीरियो नेशन के वे लीड सिंगर थे। उन्होंने बॉलीवुड की भी बड़ी फिल्मों के लिए गाने गाए हैं। उन्होंने कोई मिल गया, तुम बिन, Gallan Gorian और बाटला हाउस के गाने गाए है। बाटला हाउस में उन्होंने पॉपुलर सिंगर ध्वनि भानुशाली के साथ कोलाबोरेट किया था। सिंगर को Taz के नाम से भी जाना जाता था।