17.6 C
New York
Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Crime भारतीय मजदूर संघ का चेन्नई में अधिवेशन संपन्न ,कार्यकारिणी गठन, 4 प्रस्ताव...

भारतीय मजदूर संघ का चेन्नई में अधिवेशन संपन्न ,कार्यकारिणी गठन, 4 प्रस्ताव पारित

5

चेन्नई:भारतीय रेलवे मजदूर संघ संबंध भारतीय मजदूर संघ का 20वां त्रैवार्षिक दो दिवसीय अधिवेशन 10 अप्रैल 2022 को पेरंबूर चेन्नई में संपन्न हुआ। इस मौके पर 4 प्रस्ताव पारित हुए।

इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव जी आभासीय माध्यम से उपस्थित हुए एवं भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष हिरण्मय पांडया जी, भारतीय मजदूर संघ संगठन मंत्री बी सुरेन्द्रम जी,भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रीय मंत्री अशोक कुमार शुक्ला एवं भारतीय रेलवे मजदूर संघ के सभी पदाधिकारी तथा भारतीय रेलवे मजदूर संघ के हजारों सदस्य प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित रहे। दिनांक 10 अप्रैल 2022 को आगामी तीन साल के लिए भारतीय रेलवे मजदूर संघ के नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पवन कुमार ,महामंत्री मंगेश देश पान्डे एवं अन्य पदाधिकारियों का चयन किया गया।

इस अधिवेशन में लगभग सैकडों दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ के सदस्य भाग लिया जिसमें मुख्य रूप से दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ के अध्यक्ष पवम कुमार,महामंत्री बलवन्त सिंह संगठन मंत्री पी के पात्रो,सहायक महामंत्री श्रवण कुमार,कोषाध्यक्ष कुमार अभिषेक,पी के कुन्डू एवं अन्य सदस्य प्रतिनिधि के रूप में भाग लिया।

यह हैं पारित प्रस्ताव

अधिवेशन में 4 प्रस्ताव पारित किए गए:-

1) भारतीय रेलवे में अनुबंधित, ठेका,आउट सोर्स व फिक्स्ड टर्म कर्मचारियों को भारतीय रेल के यूनियनों में शामिल होने का अधिकार दिया जाना चाहिए।

2) भारतीय रेलवे और उसके सार्वजनिक उपक्रमों को निगमीकरण,विनिवेशीकरण व निजीकरण पर पूर्णतः रोक लगाई जाए।

3) न्यू पेंशन स्कीम समाप्त कर पुरानी पेंशन स्कीम लागू किया जाए।

4)बढ़ते कार्यभार और बिगड़ते काम के माहौल के कारण रेल कर्मचारियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पर रहे प्रतिकूल प्रभाव को कम करने के लिए हर संभव उपाय किए जाए।

अंतिम दिन अगले 3 वर्षों के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव किया गया, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन कुमार , द.पू.रे.( बोकारो, झारखंड) व राष्ट्रीय महामंत्री श्री मंगेश देशपांडे, मध्य रेलवे ( परेल, मुम्बई) चयनित किए गए।
उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश मंत्री अभिमन्यु सिंह ने दी।