Home news Crime गेंहू चुराने के संदेह में लोगों के समूह ने नाबालिग लड़के के...

गेंहू चुराने के संदेह में लोगों के समूह ने नाबालिग लड़के के हाथ-पैर बांधकर उसके साथ बेरहमी से की मारपीट

गुना। आपको बता दिया जाए कि मध्यप्रदेश के गुना जिले में कथित रूप से मधूसूदनगढ़ कृषि उपज मंडी से गेंहू चुराने के संदेह में कुछ लोगों ने एक नाबालिग लड़के के हाथ-पैर बांधकर उसके साथ मारपीट करते हुए नज़र आए हैं। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो भी वायरल होता हुआ नज़र आ रहा है।

जानकारी यह सामने आ रही हैं कि यह घटना गुना जिले के मधूसदनगढ़ इलाके में शुक्रवार शाम को हुई और इसका वीडियो वायरल होने के बाद छह लोगों के खिलाफ रविवार को मामला दर्ज किया गया। इस वीडियो में लोगों का एक समूह लड़के को थप्पड़ मारता हुआ नजर आ रहा है और उस लड़के के हाथ पीछे बंधे हुए हैं।

बता दिया जाए कि मधुसूदनगढ़ पुलिस थाने के प्रभारी अनूप भार्गव ने खुलासा करते हुए बताया, ‘‘वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच कर कुछ लोगों को चिह्नित कर लिया है। मामले में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें चंदेरी गांव के रहने वाले शिवराज भील को नामजद आरोपी बनाया गया है। बाकी पांच आरोपी अभी अज्ञात हैं।’’

Exit mobile version