17.6 C
New York
Monday, February 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home सेहत सावधान, छींकते समय न करें ये गलतियां…

सावधान, छींकते समय न करें ये गलतियां…

2

:  छींकना सभी के लिए एक आम बात है। साथ ही साथ छींकना जितना लाभदायक है उतना ही हानिकारक भी हो सकता है अगर छींकने का सही तरीका न हो तो हो जाओगे बीमार छींकना शरीर की एक सामान्य क्रिया है। कुछ लोगों को सर्दी-जुकाम के दौरान छींक आती है तो किसी को किसी तरह की एलर्जी से छींक आती है।

लेकिन बहुत से लोग कुछ अजीब तरीके से छींकते हैं। हम आपको बताएंगे की किस तरह से हमें छींकना चाहिए, ताकि न तो हम बैक्टीरिया के कारण बीमार पड़ें और न ही आपके सामने वाला व्यक्ति जिसके सामने आपने छींका है वो बीमार पड़े। हम सभी जानते हैं कि छींकने के लिए हर कोई पूरे वक्त रुमाल या टिशू पेपर लेकर नहीं चलता है।

अगर आप अपने हाथों में छींकते हैं तो आप दूसरों को बड़े आसानी से बीमार कर सकते हैं। दरअसल, आप उसी हाथ से दरवाजा खोलते हैं, हाथ मिलाते हैं। या किसी वस्तु को छूते हैं तो इसके जरिए आपके हाथों के बैक्टीरिया दूसरे व्यक्ति के संपर्क में आ जाते हैं। इसलिए जब भी आप गलती से अपने हाथों में छींकें तो अपने हाथों को तुरंत साफ करें। ताकि आपके साथ-साथ आपके आसपास के लोग भी स्वस्थ रह सकें।

अगर छींकने के वक्त आपके पास रुमाल या टिशू पेपर नहीं है तो आप अपने टीशर्ट व शर्ट के स्लीव में छींक सकते हैं। और अपनी हथेलियों पर छींकनें की गलती न करें। छींकने का यह शिष्टाचार CDC द्वारा एक दशक से अधिक समय से जारी किया गया है। छींक आने के बाद व्यक्ति का तनाव भी कम हो जाता है।