17.6 C
New York
Monday, February 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home राज्य महाराष्ट्र #Osmanabad KisanPanchayat आंदोलन से बढ़ेगी राजनीतिक रफ्तार या होगी किसानों की घर...

#Osmanabad KisanPanchayat आंदोलन से बढ़ेगी राजनीतिक रफ्तार या होगी किसानों की घर वापसी,

9

#Osmanabad KisanPanchayat आंदोलन से बढ़ेगी राजनीतिक रफ्तार या होगी किसानों की घर वापसी,

22 सितंबर (कल) महाराष्ट्र की उस्मानाबाद नई अनाज मंडी में किसान नेताओं ने किसान महापंचायत बुलाई है। किसानों के लिए होने वाली इस महापंचायत की जानकारी खुद किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने एक वीडियो के जरिए दी। गुरनाम सिंह चढूनी ने वीडियो में बताया कि 22 सितंबर को उस्मानाबाद में किसान पंचायत का आयोजन किया गया है जिसमें कई किसान नेता शामिल होंगे। साथ ही गुरनाम सिंह चढूनी ने इस पंचायत में किसानों से भी अधिक से अधिक संख्या में सहयोग मांगा है।

किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि कल उस्मानाबाद नई अनाज मंडी में होने वाली पंचायत में किसान आंदोलन में आगे की रणनीति तय की जाएगी। साथ ही किसान आंदोलन से जुड़े और भी कई मुद्दों पर भी चर्चा होगी। किसान आंदोलन को पूरे दस महीने हो गए हैं, पर अब तक केंद्र सरकार ने किसान नेताओं से कोई वार्ता करने की कोशिश नहीं की है और ना किसानों की कोई मांग पूरी की है, इसलिए कल पंचायत में आगे क्या करना चाहिए, इस पर चर्चा हो सकती है।

#OsmanabadKisanPanchayat आंदोलन की बढ़ेगी रफ्तार या होगी किसानों की घर वापसी

किसान नेता ने पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों के किसानों को इस किसान पंचायत में आने के लिए न्यौता दिया है। किसान नेता राकेश टिकैत का कहना है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में कल सुबह 10 बजे उस्मानाबाद नई अनाज मंडी पहुंचे और इस पंचायत और आंदोलन में अपना सहयोग दें।

आपको बता दें कि किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी पहले ही राजनीतिक दल बना पंजाब में चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। ऐसे में सवाल ये भी है कि कहीं किसान आंदोलन के साथ अपनेी राजनीति का शक्ति प्रदर्शन तो नहीं चल रहा ?

Read: राकेश टिकैत किसानों के मसीहा नहीं, ‘डकैत’ हैं- बीजेपी सांसद अक्षयवर लाल गोंड