17.6 C
New York
Wednesday, May 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

    फिर दादा-दादी बने मुकेश-नीता अंबानी, बहु श्लोका ने ‘नन्हीं परी’ को दिया जन्म

    23

    अंबानी फैमिली के घर गूंजी ‘बेबी गर्ल’ की किलकारी, दूसरी बार माता-पिता बने आकाश-श्लोका

    मुंबई- रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के घर एक बार फिर से किलकारी गूंजी है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बहु श्लोका ने बुधवार को एक बेटी को जन्म दिया।

    नीता अंबानी कल्चरल सेंटर के लॉन्च के दूसरे दिन श्लोका मेहता बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी थी और इसी बीच अब श्लोका मेहता ने एक बेटी को जन्म दिया।

    इस खुशी के मौके पर पूरी अंबानी फैमिली की गाड़िया अस्पताल के बाहर नजर आई। बता दें आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी मार्च 2019 में हुई थी। इससे पहले श्लोका और आकाश को एक बेटा भी है, जिसका नाम पृथ्वी है। पिछले कुछ हफ्तों से अंबानी परिवार को कई मंदिरों में दर्शन करते हुए देखा गया था। श्लोका अपने पति आकाश अंबानी और ससुर मुकेश अंबानी के साथ बाबुलनाथ मंदिर भी गई थीं।