PM मोदी की कैबिनेट में बढ़ा किन मंत्रियों का कद, किसे मिली किस मंत्रालय की कमान और किसका बदला मंत्रालय, सब जानें

7

चिराग पासवान ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री का कार्यभार संभाला

चिराग पासवान ने नई दिल्ली स्थित पंचशील भवन में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री का पदभार ग्रहण किया।
मंत्री चिराग पासवान का स्वागत सचिव अनीता प्रवीण ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया। कार्यभार संभालने के बाद चिराग पासवान ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वह मंत्रालय के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए अपना पूरा प्रयास करेंगे।पासवान ने मंत्रालय की सभी चल रही योजनाओं और भविष्य की योजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और अधिकारियों को सरकार की 100 दिन की योजना को पूरा करने की दिशा में काम करने का निर्देश दिया।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में केन्द्रीय सहकारिता मंत्री का पदभार संभाला

सहकारिता मंत्रालय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन के अनुसार किसानों को सशक्त बनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था के साथ देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में निरन्तर कार्य करता रहेगापदभार ग्रहण करने के बाद एक्स पर एक पोस्ट में केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा,“सहकारिता मंत्रालय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन के अनुसार किसानों को सशक्त बनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था के साथ देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में निरन्तर कार्य करता रहेगा। हमारी सरकार सहकारिता के विचार को शक्ति देते हुए इस क्षेत्र से जुड़े करोड़ों लोगों को नए अवसर प्रदान कर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कटिबद्ध है। मोदी 3.0 में आज पुनः सहकारिता मंत्री का कार्यभार सँभालने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।’’

ज्योतिरादित्य एम सिंधिया ने संचार मंत्रालय का कार्यभार संभाला

ज्योतिरादित्य एम सिंधिया ने आज यहां संचार मंत्री का कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए भारत के कोने-कोने को जोड़ने में दूरसंचार विभाग (डीओटी) के साथ-साथ भारतीय डाक के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा, “मैं सम्मानित महसूस करता हूं कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मुझे संचार मंत्रालय का प्रभार दिया गया है। पिछले दस वर्षों में हमारी सरकार ने इस क्षेत्र को बदला है और आज मैं भारत को एक स्थायी, ग्राहक केंद्रित और प्रतिस्पर्धी दूरसंचार व पोस्टल मार्केट बनाने के लिए अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता की पुष्टि करना चाहता हूं।

किरेन रिजिजू ने अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय का कार्यभार संभाला 

किरेन रिजिजू ने आज अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के मंत्री का पदभार संभाला। 09 जून, 2024 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति द्वारा श्री रिजिजू को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। श्री रिजिजू का स्वागत सचिव श्री श्रीनिवास कटिकिथला और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने किया।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आधिकारिक तौर पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय का कार्यभार संभाला

केन्द्रीय कृषि व किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूजा-अर्चना कर कृषि मंत्रालय का पदभार आज ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने कृषि मंत्रालय का औचक निरीक्षण किया। चौहान ने निरीक्षण के दौरान मंत्रालय के लिफ्टमैन, एमटीएस, क्लर्क स्तर के कर्मचारियों से भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि मंत्रालय में मौजूद सभी सफाईकर्मी, एमटीएस आदि हमारे साथी है, हमारे लिए सभी महत्वपूर्ण है।

पदभार ग्रहण करने के बाद कृषि विभाग के अधिकारियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी का संकल्प पत्र सौंपा। संकल्प पत्र देने के बाद श्री चौहान ने कृषि विभाग की टीम को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। चौहान ने कहा कि मैं ये अंतरात्मा से कह रहा हूं कि काम मेरे लिए पूजा है, दिन-रात मिलकर काम करेंगे। राजनीति हमारे लिए कर्मकांड नहीं, सेवा का माध्यम है। आज मैं मोदी जी की गारंटी का संकल्प पत्र आपको सौंप रहा हूं, इसे हर हाल में हमें पूरा करना है। एक – एक क्षण का उपयोग करना है। मोदी जी विजनरी लीडर है, उनके मार्गदर्शन में संकल्प पत्र में दिए कार्यों को समय के साथ पूरा करने के रोडमैप पर सभी काम करे। यह आपका सौभाग्य है कि आप सब देश के लिए महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं। देश का भविष्य और भाग्य बदलने का काम आप कर रहे हैं।

जगत प्रकाश नड्डा ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री का कार्यभार संभाला

जगत प्रकाश नड्डा ने आज यहां केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव और सुश्री अनुप्रिया पटेल भी मौजूद थीं।

जे पी नड्डा ने 1975 में राजनीति में प्रवेश किया। 1989 के लोकसभा चुनावों के दौरान उन्हें भाजपा की युवा शाखा के चुनाव प्रभारी के रूप में एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई। बाद में, उन्होंने अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश से विधानसभा चुनाव लड़ा और तीन बार जीते। वे हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य सचिव की जिम्मेदारी भी निभाचिराग पासवान ने ई। उन्होंने नवंबर 2014 से मई 2019 तक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का पद संभाला।

यह भी पढ़े;तीसरी बार लगातार पीएम पद के लिए शपथ लेंगे मोदी, कौनसा मंत्रालय किसको मिलेगा?

गजेन्द्र सिंह शेखावत ने केंद्रीय संस्कृति मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला 

गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज यहां केंद्रीय संस्कृति मंत्री का कार्यभार ग्रहण किया। श्री शेखावत ने इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने उन पर विश्वास जताया और हमारे देश और विश्व दोनों में भारतीयता के संरक्षण, सुरक्षा और जीवंतता को बढ़ावा देने का यह अवसर दिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इंडिया से भारत में संक्रमण करते हुए हम अपने औपनिवेशिक लबादे को छोड़ने और अपनी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को बहाल करने के लिए बड़े कदम उठा रहे हैं। श्री शेखावत ने कहा कि हमारे देश की बढ़ती सॉफ्ट पावर अपने समृद्ध सांस्कृतिक ताने-बाने और कला, संगीत, नृत्य, वस्त्र के रूप में इसकी असंख्य अभिव्यक्तियों में निहित है। मंत्री महोदय ने कहा कि आइए इस अमृत काल में इसे मजबूत करने के लिए मिलकर काम करें और संस्कृति को विकसित भारत की बुनाई के लिए एक मजबूत धागा बनाएं।

प्रताप राव जाधव ने आज के माननीय केन्द्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का प्रभार सम्हाला

प्रताप राव जाधव ने आज माननीय केन्द्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का आयुष मंत्रालय नई दिल्ली के कार्यालय में प्रभार सम्हाला। जाधव ने केन्द्रीय आयुष राज्य मंत्री आयुष मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार प्रदान ग्रहण किया है।

डॉ. लोगनाथन मुरुगन ने सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला

डॉ. एल. मुरुगन ने आज केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला। इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए डॉ. मुरुगन ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया कि उन्होंने उन पर भरोसा जताया है। उन्होंने यह भी कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय सरकार और देश के लोगों के बीच संवाद सेतु के रूप में कार्य करके सरकारी नीतियों को क्रियान्वित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। डॉ. मुरुगन ने कहा कि सरकार गरीब कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ ग्रामीण तथा शहरी घर बनाने का कैबिनेट का निर्णय इसका उदाहरण है।

अनुप्रिया पटेल ने रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री का पदभार ग्रहण किया

अनुप्रिया पटेल ने 11 जून, 2024 को शास्त्री भवन में रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने देश की सेवा करने का अवसर देने के लिए भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व और केन्द्रीय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा के मार्गदर्शन में रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय 2047 तक श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में वे जल्द ही मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रगति की समीक्षा करेंगी, ताकि इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए अगले पांच वर्षों में “100 दिवसीय कार्य योजना” सहित विभिन्न पहलों की शुरूआत की जा सके।

डॉ. मनसुख मांडविया ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री का कार्यभार संभाला

डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री का कार्यभार संभाला। उनके पास केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री का प्रभार भी है।
मंत्री डॉ. मांडविया का स्वागत श्रम एवं रोजगार सचिव सुमिता डावरा तथा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने किया। डॉ. मांडविया पिछली सरकार में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री थे।

केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने विधि एवं न्याय मंत्रालय का कार्यभार संभाला

“प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में, मैं समर्पण एवं निष्ठा के साथ लोगों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं”:अर्जुन राम मेघवाल

केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज नई दिल्ली में विधि एवं न्याय मंत्रालय का कार्यभार संभाला। पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए श्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, “माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में, मैं समर्पण एवं निष्ठा के साथ लोगों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं तथा विधि एवं न्याय मंत्रालय विकसित भारत के सपने को साकार करने में योगदान देगा।“

केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय का कार्यभार संभाला

केंद्रीय मंत्रीजीतन राम मांझी ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय का प्रभार ग्रहण कर लिया है। वह 2014 से 2015 के बीच बिहार के मुख्यमंत्री थे।
शोभा करंदलाजे ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री का कार्यभार भी संभाल लिया है। उन्होंने भारत सरकार में कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री के रूप में भी कार्य किया है। सचिव (एमएसएमई) और मंत्रालय के सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्री का स्वागत किया।

मनोहर लाल ने विद्युत मंत्रालय का कार्यभार संभाला

मनोहर लाल ने आवास एवं शहरी कार्य मंत्री के अपने मौजूदा दायित्व के अलावा आज श्रम शक्ति भवन में केन्द्रीय विद्युत मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। विद्युत मंत्रालय के सचिव पंकज अग्रवाल ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केन्द्रीय मंत्री का स्वागत किया।

केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पदभार ग्रहण किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी का विजन रेलवे को किफायती और सुविधाजनक परिवहन का माध्यम बनाना है – अश्विनी वैष्णव

रेलवे ने पिछले 10 वर्षों में जबरदस्त सुधार: आधुनिकीकरण, नई ट्रेनें, स्टेशन पुनर्विकास और विद्युतीकरण हासिल किया है – वैष्णव

केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज रेल भवन में पदभार ग्रहण किया। रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष एवं सीईओ सुश्री जया वर्मा सिन्हा ने वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों के साथ रेल भवन में उनका स्वागत किया। हाउसकीपिंग स्टाफ और रेलवे के अन्य अधिकारियों ने भी अश्विनी वैष्णव को पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी।

रवनीत सिंह, केंद्रीय रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री ने आज पदभार ग्रहण किया

रेलवे आम लोगों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हम इसे एक टीम की तरह मिलकर आगे बढ़ाएंगे।- रवनीत सिंह
रवनीत सिंह, केंद्रीय रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री ने रेल भवन में पदभार ग्रहण किया। रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष एवं सीईओ जया वर्मा सिन्हा तथा वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों ने रेल भवन पहुंचने पर उनका स्वागत किया। वी.सोमन्ना, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री ने भी पदभार ग्रहण करने के दौरान उनका स्वागत किया।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने वस्त्र मंत्रालय का कार्यभार संभाला

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आज यहां आधिकारिक रूप से वस्त्र मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया। पूर्व केन्द्रीय वस्त्र मंत्री श्री पीयूष गोयल ने श्री सिंह को कार्यभार सौंपा। इस अवसर पर राज्य मंत्री श्री पबित्रा मार्गेरिटा उपस्थित थे।

पबित्रा मार्गेरिटा ने वस्त्र मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण किया

पबित्रा मार्गेरिटा ने आज यहां वस्त्र मंत्रालय में राज्य मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। श्री मार्गेरिटा राज्य सभा सदस्य हैं और असम के मार्गेरिटा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं। पूर्व केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री पीयूष गोयल ने केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह की उपस्थिति में श्री मार्गेरिटा को गुलदस्ता भेंट किया। इस अवसर पर वस्त्र मंत्रालय में

अन्नपूर्णा देवी ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री का कार्यभार ग्रहण किया।

सावित्री ठाकुर ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री का पदभार ग्रहण किया।
अन्नपूर्णा देवी ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री का कार्यभार ग्रहण किया।

जयंत चौधरी ने कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में कार्यभार संभाला

मैं हमारे राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण मंत्रालय में अपनी भूमिका निभाऊंगा- जयंत चौधरी

जयंत चौधरी ने कौशल भवन, नई दिल्ली में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में कार्यभार संभाला। एमएसडीई के सचिव श्री अतुल कुमार तिवारी और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मंत्रालय में श्री चौधरी की अगवानी की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उन पर विश्वास जताने के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के नेता के रूप में अपनी राह बनाते राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण मंत्रालय में वे अपनी भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर चौधरी ने कहा कि भारत की विशाल और युवा आबादी की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्हें कौशल, पुनर्कौशल और कौशल उन्नयन के अवसरों से सशक्त बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के दृष्टिकोण से पूरी तरह मेल खाता है, जहां प्रत्येक नागरिक को हमारे देश की समृद्धि में योगदान करने और आगे बढ़ने का अवसर उपलब्ध हो। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि जीवन के सभी क्षेत्रों में नए और उद्योग-आधारित कौशल की निरंतर आवश्यकता है और मंत्रालय के सतत प्रयास कौशल और रोजगार परिदृश्य पर ठोस प्रभाव डालेंगे।

सुरेश गोपी ने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला

केरल के त्रिशूर से सांसद सुरेश गोपी ने आधिकारिक तौर पर पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। गोपी विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावशाली व्यक्ति रहे हैं। वे अपने पूर्ववर्ती रामेश्वर तेली के बाद इस पद पर आसीन हुए हैं।

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय तथा पंचायती राज मंत्रालय का पदभार संभाला

राज्यमंत्री प्रोफेसर एस. पी. सिंह बघेल ने भी कार्यभार संभाला

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने आज मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय तथा पंचायती राज मंत्रालय का कार्यभार ग्रहण किया। मंत्री महोदय ने कार्यभार संभालने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार के विजन और नीतियों को लागू करने में निरंतरता बनी रहेगी। सिंह ने कहा कि उनका फोकस इस विजन के कार्यान्वयन में दिखाई देने वाली किसी भी बाधा को दूर करने पर होगा।

जॉर्ज कुरियन ने अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के राज्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला

जॉर्ज कुरियन ने आज यहां अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के राज्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया। कुरियन को राष्ट्रपति द्वारा 09 जून, 2024 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई थी। सचिव श्रीनिवास कटिकिथला और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने कुरियन का स्वागत किया। कुरियन एट्टुमानूर के नाम्बियाकुलम के रहने वाले हैं। कुरियन एलएलबी स्नातक हैं और मास्टर ऑफ आर्ट्स में स्नातकोत्तर हैं। वह सर्वोच्च न्यायालय में वकालत करते हैं। इससे पहले, उन्होंने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया है।

आर.सी. पाटिल ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री के तौर पर कार्यभार संभाला

जल शक्ति मंत्रालय जल संरक्षण, स्वच्छता और प्रबंधन में नए मानक स्थापित करेगा सी.आर. पाटिल
चंद्रकांत रघुनाथ पाटिल ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री का पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद मंत्री ने मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। पाटिल गुजरात के नवसारी लोकसभा क्षेत्र से तीन बार सांसद रहे हैं।

एच.डी. कुमारस्वामी ने इस्पात मंत्रालय का कार्यभार संभाला

एच. डी. कुमारस्वामी ने उद्योग भवन में भारी उद्योग मंत्री के अलावा केन्द्रीय इस्पात मंत्री का कार्यभार संभाला।संचार मंत्री ने दूरसंचार में क्रांति का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को दिया और 140 करोड़ नागरिकों की आकांक्षाओं के अनुरूप डिलीवरी सुनिश्चित करने में दृढ़ रहने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने का संकल्प लिया।