Home दैनिक पूजा आरती सतगुरु वंदना | Vandana

सतगुरु वंदना | Vandana

सतगुरू देव की वन्दना कीजै

सतगुरू देव की वन्दना कीजै।
जीवन अपना सुफल कर लीजै।

सतगुरू पावन प्रेम की मूरत

भोली-भाली प्यारी सूरत

सद्गुरू छवि उर में धर लीजै, सतगुरू देव की…।।

सतगुरू सच्चिदानन्द कहावे।

जन्म-जन्म के पाप नशावे।।

 गुरूपद चरण कमल रज लीजै, सतगुरू देव की…

सतगुरू जग का सिरजन हारा।

अवागमन मिटावन हारा।

निर्मल ज्ञान हृदय भरि दीजै, सतगुरू देव की…।।

सतगुरू पूरण पुरूष महाना।

आन करे जग का कल्पना।।

गुरू चरणों में सर्वस दीजै, सतगुरू देव की…।।

सतगुरू दर्शन तीरथ भारी

सतगुरू सेव पदारथ चारी।।

मनवान्छित फल गुरू से लीजै, सतगुरू देव की….।।

अमर गुरू महावतार स्वामी।

‘धर्मावती’ पद कमल नमामी।।।

गुरू चरणामृत भरि-भरि पीजै, सतगुरू देव की सतगुरू देव की…।।

श्री श्री 1008 गुरु कमलानंद जी महाराज द्वारा रचित

बाबा महावतार सेवा ट्रस्ट(रजि.)
मंदिर-
(श्री काली देवी मंदिर, बैंक कॉलोनी, नजदीक, रेलवे फाटक,
सीएमसी अस्पताल, हिसार, हरियाणा)
धाम-
(बड़वा धाम, हिसार, राजगढ़ रोड़, SH52 बड़वा)

Exit mobile version