आरतीभक्ति धर्म हनुमान जी की आरती | Aarti July 13, 2019 FacebookTwitterPinterestWhatsApp हनुमान जी की आरती कीजै हनुमान जी की आरती कीजै ॐ जय हनुमत बांके स्वामी जय हनुमत बांके। तुम्हारे बल पराक्रम से रावण दल कांपे।। कटि पर लाल लंगोट विराजे, कर में गदाधरी। असुरानंद निरखते, रावण से बलकारी।। ॐ जय… सात समुंदर लंघन कीन्हो, बाग विध्वंस कियो। माता की सुधि लाये, लंका ध्वंस कियो।। ॐ जय… लंका तोड़ि पलंका तोड़ी, रावण गढ़ तोड़े। राम जी के काज संवारे, नष्ट करि लंके।। ॐ जय… अहिरावण को मारो, धरि देवी रूपा। कृपा करो नित मोपे, जय जय सुर भूपा।। ॐ जय… हनुमत बलधारी तुम देवन हितकारी। निज भक्तन की करते, हो प्रभु रखवारी।। ॐ जय… श्री श्री 1008 गुरु कमलानंद जी महाराज द्वारा रचित बाबा महावतार सेवा ट्रस्ट(रजि.) मंदिर- (श्री काली देवी मंदिर, बैंक कॉलोनी, नजदीक, रेलवे फाटक, सीएमसी अस्पताल, हिसार, हरियाणा) धाम- (बड़वा धाम, हिसार, राजगढ़ रोड़, SH52 बड़वा)