17.6 C
New York
Saturday, January 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home भक्ति धर्म Mystery of Indian History बुधवार को करें ये उपाय, भगवान गणेश होंगे प्रसन्न

बुधवार को करें ये उपाय, भगवान गणेश होंगे प्रसन्न

3

भगवान गणेश होंगे प्रसन्न

 

भगवान गणेश होंगे प्रसन्न-बुधवार अर्थात् भगवान गणेश का दिन अत: बुधवार को विशेष तौर पर भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना की    जाती है। भगवान गणेश के स्मरण मात्र से मनुष्य के जीवन के कई कष्ट दूर हो जाते हैं। मान्यता है कि इस दिन कुछ सरल उपाय करने से गणेश जी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के दुख दूर कर देते हैं। आइए आपको बताते हैं इससे जुड़े कुछ सरल उपायों के बारे में-

बुधवार के दिन भगवान गणेश जी के बारह नामों का स्मरण करना चाहिए। मंदिर में विधि विधान से पूजा करते हुए भगवान गणेश का नाम लेने से भगवान प्रसन्न होते हैं।

भगवान गणेश को घी और गुड़ का भोग लगाएं आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी।
इसके साथ ही थोड़ी देर बाद घी और गुड़ गाय को खिलाना चाहिए।
इस तरह करने से आर्थिक रूप से खुशहाली आती है।

बुधवार के दिन मंदिर में सफेद रंग के गणपति की स्थापना करनी चाहिए। कहते हैं
इससे सभी प्रकार की बुरी शक्तियों का नाश होता है।

अगर पारिवार के सदस्यों के बीच अनबन होती है तो भगवान गणेश को दुर्वा चढ़ानी चाहिए।
हो सके तो भगवान गणेश की दुर्वा से प्रतिमा बनाकर उसका पूजन करना चाहिए।

बुधवार के दिन भगवान गणेश को सिंदूर का तिलक जरूर लगाना चाहिए।
इसके बाद खुद भी अपने माथे पर तिलक लगाना चाहिए।