17.6 C
New York
Monday, February 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home भक्ति धर्म Mystery of Indian History समुद्र की गहराई में मिला 1200 साल पुराना रहस्यमयी मंदिर, जाने पूरा...

समुद्र की गहराई में मिला 1200 साल पुराना रहस्यमयी मंदिर, जाने पूरा सच…

7

समुद्र की गहराई में मिला 1200 साल
पुराना रहस्यमयी मंदिर

समुद्र की गहराई में मिला 1200 साल पुराना रहस्यमयी मंदिर– रहस्यों की इस दुनिया में अब तक हजारों तरह के रहस्यों का पता चल चुका है लेकिन फिर भी ये दुनिया अपने आप में एक रहस्य है। मिस्र एक प्राचीन देश है। यहां समय-समय पर  जमीन की खुदाई में कई ऐसी चीजें मिली हैं, जो लोगों को हैरान कर देती हैं। एक ऐसा ही रहस्यमयी मंदिर यहां समुद्र की खुदाई करते समय मिला है , जो करीब 1200 साल पुराना है।

यह मंदिर हेराक्लिओन शहर के उत्तरी हिस्से में मिला है,
जिसे मिस्र का खोया हुआ शहर अटलांटिस कहा जाता है।
इसकी खोज करने वाले पुरातत्वविदों के मुताबिक, प्राचीन समय में हेराक्लिओन को मंदिरों का शहर कहा जाता था,
लेकिन करीब हजार साल पहले आए सुनामी के कारण यह समुद्र में डूब गया था।पिछले 15 सालों में यहां समुद्र से गोताखोरों को 64 प्राचीन नाव, सोने के सिक्कों का खजाना, 16 फीट ऊंची मूर्तियां और विशाल मंदिर के अवशेष मिल चुके हैं। पुरातत्वविदों के मुताबिक, मंदिर के साथ-साथ यहां समुद्र में कुछ नावें भी मिली हैं, जिसमें तांबे के सिक्के और ज्वैलरी हैं।
ये सिक्के राजा टॉलमी द्वितीय के कार्यकाल (तीसरी शताब्दी) के हैं।