17.6 C
New York
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home भक्ति धर्म Mystery of Indian History जानिए महाराष्ट्र के ‘पन्हाला किले’ के बारे में रोचक तथ्य जो आपको...

जानिए महाराष्ट्र के ‘पन्हाला किले’ के बारे में रोचक तथ्य जो आपको चौंका देंगे

22

आज भारत गाथा में बात महाराष्ट्र के पन्हाला किले के बारे में। कोल्हापुर शहर की उत्तर पश्चिमी दिशा में स्थित ये किला देश के सबसे बड़े और आलिशान किलों की लिस्ट में शामिल है और पूरे दक्खन प्रांत का ये किला सबसे बड़ा किला है। प्राचीन काल में व्यापार और उद्योग को सुलभ बनाने के लिए इस किले को बनवाया गया था ताकि बीजापुर और अरबी समुद्र के मार्ग से महाराष्ट्र को जोड़ा जा सके। जिन लोगों को इतिहास में रूचि है और ट्रेकिंग में खास रूचि रखते हैं उनके लिए ये जगह बिल्कुल Perfect है।

12वीं शताब्दी में हुआ था किले का निर्माण

पन्हाला किले का निर्माण 12वीं शताब्दी में शिलाहरा के राजा भोज 2 ने किया था।

किले से जुड़ा है शिवाजी महाराज का इतिहास

पन्हाला किला ढांचा महान मराठा साम्राज्य का प्रतिनिधि है। महाराष्ट्र में अधिकांश किले शिवाजी, महान मराठा योद्धा के साथ जुड़े हुए हैं।