17.6 C
New York
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home दैनिक पूजा आरती देवी महागौरी की आरती।। Maa Mahagauri Aarti

देवी महागौरी की आरती।। Maa Mahagauri Aarti

20

माता महागौरी की आरती कीजै |

 श्री माता महागौरी की आरती कीजै

जय महागौरी जगत की माया

जय उमा भवानी जय महामाया

हरिद्वार कनखल के पासा

महागौरी तेरा वहा निवास

चंदेर्काली और ममता अम्बे

जय शक्ति जय जय माँ जगदम्बे

भीमा देवी विमला माता

कोशकी देवी जग विखियाता

हिमाचल के घर गोरी रूप तेरा

महाकाली दुर्गा है स्वरूप तेरा

सती ‘सत’ हवं कुंड मै था जलाया

उसी धुएं ने रूप काली बनाया

बना धर्म सिंह जो सवारी मै आया

तो शंकर ने त्रिशूल अपना दिखाया

तभी माँ ने महागौरी नाम पाया

शरण आने वाले का संकट मिटाया

शनिवार को तेरी पूजा जो करता

माँ बिगड़ा हुआ काम उसका सुधरता

‘ भक्त ‘ बोलो तो सोच तुम क्या रहे हो

महागौरी माँ तेरी हरदम ही जय हो