जानिए प्रथम भाव में स्थित केतु का फल।। Ketu in First House

0

यहां स्थित केतू को अधिकांश मामलों में शुभफल देने वाला नहीं कहा गया है। फिर भी कुछ शुभफल तो मिलते ही हैं। जिसके कारण आप परिश्रम पर विश्वास करने वाले परिश्रमी व्यक्ति हैं। अपने परिश्रम के दम पर आप धनवान बन सकते हैं। भाई बंधुओं का सहयोग मिलने के कारन आप सुखी रहेंगे। लेकिन अशुभता के कारण आप मन से चंचल और डरपोक हो सकते हैं। थोडी से भी कठिनाई मिलते ही आप पलायन करने का मन बना लेते हैं।

आप भय से व्याकुल और चिंतातुर हो जाते हैं। केतू मन में घबराहट भी पैदा करता है। आपमें चित्त भ्रम और मानसिक चिंता की अधिकता रह सकती है। आप की संगति खराब व्यक्तियों से हो सकती है। आप झूठ बोलने पर ज्यादा यकीन कर सकते हैं। विद्या में आपकी रुचि कम हो सकती है अथवा शिक्षा में कुछ व्यवधान आ सकता है। हांलाकि जानबूझ कर पढाई में की गई लापरवाही को लेकर आप आगे चलकर पश्चाताप करेंगे।

आपके भाई-बंधु आपको कष्ट देंगे और आप उन्हें बर्दाश्त भी करेंगे। ऐसा भी हो सकता है कि आपके भाई बंधुओं को कष्ट सहना पडे या भाई-बंधुओं से क्लेश हो। जीवन साथी को कुछ हद तक कष्ट रह सकता है। आपको जीवन साथी या संतान को लेकर चिंताएं रह सकती हैं। दुष्टजनों से भय बना रहेगा। आपको अपनी संगति को हमेशा अच्छी बनाए रखने की सलाह दी जाती है। आपके शरीर में वात रोग के कारण पीडा रह सकती है। आपको पेट की तकलीफ भी रह सकती है।