17.6 C
New York
Thursday, October 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home भक्ति धर्म Astrology दशम भाव में स्थित गुरु का फल।। Jupiter in Tenth House

दशम भाव में स्थित गुरु का फल।। Jupiter in Tenth House

10

यहां स्थित बृहस्पति आपको चरित्रवान और स्वतंत्र विचारक बनाने के साथ ही विवेकी न्यायी और सत्यवादी भी बनाता है। आप सत्कर्मी पुण्यात्मा और साधु समान व्यक्ति हैं। आपको शास्त्रों का विधिवत ज्ञान होना चाहिए और आपकी रुचि ज्योतिष शास्त्र में भी होनी चाहिए। आप को भूमि सुख और भूमि के माध्यम से खूब लाभ मिलता है। आपको उत्तम वाहनों का सुख मिलेगा।

आप अपने गुणों के कारण समाज में पूजित होंगे। आप अपने प्रभाव के कारण सर्वत्र सम्मान प्राप्त करेंगे। आपका यश अतुलनीय होगा। आप अपने पूर्वजों से अधिक प्रतापी होंगे। आप अपने माता-पिता का बडा आदर करते हैं। आपके पिता भी आपको बडा स्नेह करते हैं। आप खूब धन कमाकर, ऐश्वर्यवान, सुखी और समृद्ध बनेंगे। आप सुंदर वस्त्र और आभूषणों से युक होंगे।

आपको कार्य आरम्भ करते ही सफलता मिलने लगती है। आपको भाइयों के माध्यम से भी धन मिल सकता है। आपको स्त्री और पुत्र का सामन्य सुख मिलेगा। अर्थात संतान को लेकर या फिर संतान के भविष्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। स्वास्थ्य सुख भी सामान्य रहेगा। आपके घर पर बहुत लोग भोजन करेंगे। आप, प्रवचन कर्ता, भिक्षुक, जज, और आयात-निर्यात कर्ता हो सकते हैं।