17.6 C
New York
Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home भक्ति धर्म Astrology कुंडली के द्वादश भाव में स्थित केतु आपके लिए शुभ संकेत या...

कुंडली के द्वादश भाव में स्थित केतु आपके लिए शुभ संकेत या अशुभ!

22

कुंडली के द्वादश भाव में स्थित केतु आपके लिए शुभ संकेत या अशुभ!

कुंडली के द्वादश भाव में स्थित केतु आपके लिए शुभ संकेत या अशुभ!-द्वादश भाव में स्थित केतु शुभफलों के रूप में आपको राजा के समान सुख और ऐश्वर्य दे सकता है। आपकी आंखे सुंदर होंगी। आप अच्छी शिक्षा प्राप्त करेंगे। आप शास्त्रों को जानने वाले कवित्त सम्पन्न व्यक्ति हैं। आप शत्रुओं को पराजित कर शत्रुओं का नाश करने वाले व्यक्ति हैं। वाद-विवाद में आप हमेशा विजयी रहते हैं।

धार्मिक और शुभ कर्मों कें आप धन खर्च करते हैं। अर्थात आपका धन अच्छे कार्यों में खर्च होता है। लेकिन यहां स्थिति केतू कुछ अशुभ परिणाम भी देता है जिसके कारण आप चंचल स्वभाव के भी हो सकते हैं। आप किसी पर विश्वास नहीम करेंगे। लोंगो को भ्रमित करते रहेंगे। आप कुछ हद तक डरपोक भी हो सकते हैं।

आपका मन अशांत रह सकता है। आपकी पुरानी सम्पत्ति नष्ट हो सकती है।
आपको आखों से सम्बंधित कोई तकलीफ हो सकती है।
पेट के आस-पास कोई रोग हो सकता है या कष्ट रह सकता है।
गुदा में या गुह्यभाग में रोग हो सकता है।
पांवों से सम्बंधित कोई तकलीफ रह सकती है। मामा से कम सुख मिलेगा।
आपको अपने जीवनकाल में बहुत सी यात्राएं करनी पडेंगी।