दशम भाव में स्थित केतु का फल।। Ketu in Tenth House

0

दशम भाव में स्थित केतु का फल

दशम भाव में स्थित केतु का फल के बारे में जानते है – दशम भाव में स्थित केतू अपको तेजस्वी और बलवान बनाता है। आप बुद्धिमान और विभिन्न शास्त्रों को जानने वाले व्यक्ति हैं। आप आत्मज्ञानी और शिल्पकला के जानकार भी हैं। आप हर मामले में विजय प्राप्त करने वाले और प्रसिद्ध व्यक्ति होंगे। आप स्वभाव से मिलनसार व्यक्ति हैं। आप एक प्रभावशाली व्यक्ति हैं और आपका प्रभाव अतुलनीय है।

आपके विरोधी भी आपकी प्रसंशा करेंगे। आपको यात्राएं बहुत पसंद होंगी। आप शत्रुओं को परास्त करने वाले व्यक्ति हैं। लेकिन यहां स्थित केतू कुछ अशुभफल भी देता है फलस्वरूप आप कुछ व्यर्थ के कामों में अपने परिश्रम को बेकार कर देते हैं। आप कुछ हद तक अभिमानी भी हैं। माता पिता में से किसी एक का सुख कम मिलेगा। पिता को लेकर कुछ चिंता रह सकती है।

जब भी आप अच्छे काम के लिए प्रयत्नशील होंगे, उसमें कुछ व्यवधान आ सकते हैं।
वाहन से भी आपको कुछ भय रह सकता है
अत: वाहनादि सावधानी से चलाएं।
पशुओं के माध्यम से कुछ पीडा रह सकती है।
आपको पराए संबंधों से अधिक लगाव हो सकता है।
आप मानसिक रूप से असंतुष्ट रह सकते हैं।
यहां स्थित केतू आपको गुदा, पांव, वात आदि रोग दे सकता है।
आपको चोरों के द्वारा कष्ट रहेगा।