व्यापार वृद्धि के लिए- सावन में ये 5 उपाय करें; बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

11

सावन का महीना इस वर्ष 4 जुलाई से शुरू हो चुका हैं शिवभक्तों में शिव को खुश करने और अपनी मनोकामनाओं को पूर्ण करने की होड़ मची हुई हैं कोई शिव दर्शन के लिए केदारनाथ जा रहा हैं तो कोई उत्तराखंड के जागेश्वर मंदिर।

हम आपको ये बता दें सावन का महीना शिव आराधना के लिए पवित्र माना जाता हैं और इस महीने में कुछ खास कार्यो को करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और व्यापार में वृद्धि के दरवाजे खुलते हैं। मनोकामना पूर्ति के लिए इस बार सावन का हर सोमवार अत्यधिक महत्व का माना जा रहा है।

सावन में शिव कैलाश त्यागकर भूलोक पर निवास करते हैं। इसलिए सावन में भगवान शिव की आराधना सर्वोपरि है।
इन पांच उपायों को करने से मिलेगी व्यापार में वृद्धि होगी।

मनोवांछित फल की प्राप्ति का शिव मंत्र

नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय
भस्मांग रागाय महेश्वराय।
नित्याय शुद्धाय दिगंबराय
तस्मै नकाराय नमः शिवाय।

जीवन में मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए भगवान शिव के इस मंत्र का उच्चारण 108 बार जाप करें. शिव का यह मंत्र जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आता है.

  1. देवों के देव महादेव की प्रत्येक दिन पूजा-अर्चना करें।

2. सावन माह में पड़ने वाली शिवरात्रि पर भगवान शिव के साथ मां पार्वती की पूजा करें।

3. मां पार्वती को चांदी की पायल या बिछिया अर्पित करें। ऐसा करने से व्यापार में दोगुना लाभ मिलेगा।

4. सावन में रोज 21 बेलपत्रों पर चंदन से ऊं नम: शिवाय लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।

5. सावन में मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। मन में भगवान शिव का ध्यान करते रहें। इससे धन लाभ के योग बनते हैं।

ReadAlso;सावन मास में ये-ये करने से बनेंगे बिगड़े हुए काम; करें शिव के इन चमत्कारी मंत्रों का जाप